लाइव न्यूज़ :

आईआईटी खड़गपुर के अनुसंधानकर्ताओं ने उर्वरकों के कुशलतापूर्वक इस्तेमाल के लिए विकसित की प्रौद्योगिकी

By भाषा | Updated: March 3, 2021 13:36 IST

Open in App

कोलकाता, तीन मार्च आईआईटी खड़गपुर के अनुसंधानकर्ताओं ने खेतों में उर्वरकों का कुशलता से इस्तेमाल करने के लिए एक मृदा-मानचित्रण प्रौद्योगिकी विकसित की है।

संस्थान की ओर से बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया कि देश का खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम मुख्य रूप से मिट्टी की सेहत पर निर्भर करता है और इसका लक्ष्य पैदावार बढ़ाना और अकार्बनिक तत्वों के इस्तेमाल पर लगाम लगाना है।

बयान में कहा गया है कि जीपीएस सक्षम प्रौद्योगिकी किसानों को नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटाश (एनपीके) का कुशलता से इस्तेमाल करने में मदद करेगी, ताकि मिट्टी के पोषण का स्वत: प्रबंधन हो सके।

आईआईटी खड़गपुर के निदेशक प्रोफेसर वी के तिवारी ने बताया कि इस प्रौद्योगिकी की मदद से पारंपरिक तरीके से उर्वरकों के इस्तेमाल की तुलना में 30 प्रतिशत की कमी आएगी।

संस्थान ने बुधवार को बताया कि तिवारी और कृषि एवं खाद्य अभियांत्रिकी विभाग की विशेषज्ञ स्नेहा झा ने ऐसे मृदा पोषण मानचित्र को बनाने का तरीका खोजा, जो एनपीके उर्वरकों के कुशलतापूर्वक इस्तेमाल में मददगार है।

प्रोफेसर ने कहा कि इस नवोन्मेष से संसाधनों के इस्तेमाल में बचत सुनिश्चित होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है