लाइव न्यूज़ :

आईआईटी गुवाहाटी के अनुसंधानकर्ताओं ने घाव की ड्रेसिंग के लिए कम कीमत वाले पदार्थ का अविष्कार किया

By भाषा | Updated: August 9, 2021 17:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी के अनुसंधानकर्ताओं ने जैविक तरीके से नष्ट होने वाली और कम कीमत की ऐसी कंपोजिट पारदर्शी फिल्म का अविष्कार किया है जिससे घाव की ड्रेसिंग की जा सकती है।

अनुसंधान करने वाले दल के अनुसार, यह पदार्थ सिंथेटिक पॉलीमर पर आधारित है और जहरीली प्रकृति का नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे नमी पैदा होगी जिससे शरीर खुद अपने अंदर निर्मित एंजाइम से घाव भर सकेगा। यह पदार्थ अन्य उपलब्ध पदार्थों की तुलना में पचास प्रतिशत सस्ता है। यह शोध ‘इंटरनेशल जर्नल ऑफ बायोलॉजिकल मैक्रोमॉलिक्यूल्स’ नामक शोध पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

आईटी गुवाहाटी में पीएचडी की छात्रा अरित्रा दास ने कहा, “घाव की ड्रेसिंग के लिए आमतौर पर रुई, सूती कपड़े जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। घाव से निकलने वाले तरल को रोकने के लिए इनका इस्तेमाल किया जाता है ताकि घाव जल्दी भर सके। ऐसे पदार्थों को हटाने पर दर्द होता है और इससे उन ऊतकों को भी नुकसान हो सकता है जो ठीक हो गई हैं।”

उन्होंने कहा कि पॉलीविनाइल अल्कोहल नामक सिंथेटिक पॉलीमर और नेचुरल पॉलीमर स्टार्च के ‘इंटीग्रेशन’ से कम कीमत वाला जैविक प्रक्रिया से नष्ट होने वाला और पारदर्शी हाइड्रोजेल बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां