लाइव न्यूज़ :

वायरस के नए स्वरूप की संक्रामकता व टीके पर उसके प्रभाव पर अनुसंधान चल रहा है: आईसीएमआर

By भाषा | Updated: November 27, 2021 21:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के वरिष्ठ वैज्ञानिक समीरन पांडा ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप की जीन और संरचना में परिवर्तन देखा गया है लेकिन इन बदलावों से उसकी संक्रामक क्षमता बढ़ेगी या वह टीके के प्रभाव को कम कर देगा, इसका परीक्षण किया जा रहा है।

आईसीएमआर के संक्रामक रोग एवं महामारी विज्ञान विभाग के प्रमुख पांडा ने कहा, “डब्ल्यूएचओ के अनुसार, वायरस के जीनोम में हुए बदलाव के कारण, ऐसा हो सकता है कि वायरस के स्पाइक प्रोटीन के लिए तैयार किये गए टीके, उत्परिवर्तित प्रकार के विरुद्ध प्रतिरोधक क्षमता विकसित न कर सकें।”

उन्होंने कहा, “बड़ी जनसंख्या के स्तर पर वायरस का यह प्रकार किस तरह विकसित होता है यह जानने के लिए हमें इंतजार करना होगा।”

पांडा ने कहा कि भारत में इस्तेमाल किये जा रहे टीके- कोवैक्सीन और कोविशील्ड पूर्व में ज्ञात उत्परिवर्तनों के विरुद्ध कारगर पाए गए हैं। उन्होंने कहा, “बी.1.1.529 उत्परिवर्तन के विरुद्ध वह कारगर होंगे या नहीं यह समय बताएगा।”

उन्होंने कहा, “कोरोना वायरस के नए स्वरूप में अन्य देशों से जीनोम और संरचना में परिवर्तन देखा गया है लेकिन यह बदलाव उसकी संक्रामकता बढ़ाएंगे या टीकों को निष्प्रभावी करेंगे इस पर अभी अनुसंधान चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो