अरुणाचल प्रदेश में बचाए गए लाल पांडा को जंगल में छोड़ा गया

By भाषा | Updated: June 26, 2021 21:04 IST2021-06-26T21:04:14+5:302021-06-26T21:04:14+5:30

Rescued red panda released in the wild in Arunachal Pradesh | अरुणाचल प्रदेश में बचाए गए लाल पांडा को जंगल में छोड़ा गया

अरुणाचल प्रदेश में बचाए गए लाल पांडा को जंगल में छोड़ा गया

ईटानगर, 26 जून चीन की सीमा से लगे अरुणाचल प्रदेश के शि-योमी जिले में हाल ही में एक नदी से बचाए गए एक लाल पांडा को वन अधिकारियों ने शनिवार को उसके प्राकृतिक वास में छोड़ दिया।

वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि मेचुखा शहर के दो लोगों टोनी मोसिंग और टकर कोटिन मोसू ने इस दुर्लभ प्रजाति के जानवर को जिले के मेचुखा उपमंडल में यारग्याप-चू नदी से बचाया था। इसके बाद दोनों ने लाल पांडा को मेचुखा रेंज वन अधिकारी (आरएफओ) तांगा मुर्टेम को सौंप दिया।

सूत्रों ने बताया कि इस जानवर को शनिवार सुबह सफलतापूर्वक जंगल में छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि वन विभाग ने बचावकर्ताओं को सराहना के तौर पर नकद पुरस्कार दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rescued red panda released in the wild in Arunachal Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे