लाइव न्यूज़ :

चक्रवात प्रभावित ओडिशा, पश्चिम बंगाल में बचाव अभियान जारी: एनडीआरएफ

By भाषा | Updated: May 26, 2021 20:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मई राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के एक अधिकारी ने कहा कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बचाव अभियान जारी है और दल इन राज्यों में सड़कों को सुचारू रखने के लिए बड़ी संख्या में उखड़े बिजली के खंभों और पेड़ों को हटा रहे हैं।

एनडीआरएफ के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘चक्रवाती तूफान यास के आंतरिक ओडिशा में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है।’’

उन्होंने कहा कि बल ने दोनों राज्यों में स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘बचाव अभियान अभी भी जारी है क्योंकि चक्रवात की चपेट में आने के बाद बड़ी संख्या में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘टीम संचार लाइनों को चालू रखने के लिए पेड़ों और बिजली के खंभों को सड़कों से हटा रही हैं और यह प्रक्रिया अभी भी जारी है। बचाव दल प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य स्थिति लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।’’

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘चक्रवात के कारण क्षेत्र में बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है। ओडिशा में भारी बारिश के कारण घर गिरने के बाद एनडीआरएफ ने एक परिवार के तीन सदस्यों को बचाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं