लाइव न्यूज़ :

किश्तवाड़ में बारिश के कारण रुका बचाव अभियान फिर शुरू

By भाषा | Updated: July 30, 2021 14:50 IST

Open in App

जम्मू, 30 जुलाई जम्मू कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के एक गांव में बादल फटने के बाद लापता 20 हुए लोगों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान शुक्रवार को फिर से शुरू हो गया। इससे पहले खराब मौसम के कारण अभियान को कुछ घंटों के लिए रोकना पड़ा था।

दचन तहसील के सुदूर होंजर गांव में बुधवार को तड़के बादल फटने की घटना में सात लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य व्यक्ति जख्मी हो गए। इस घटना में 21 मकान, एक राशन भंडार, एक पुल, एक मस्जिद और गायों के लिए बने 21 शेड भी क्षतिग्रस्त हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात को भारी बारिश के कारण बचाव अभियान बाधित हो गया और मौसम में थोड़े सुधार के बाद दोपहर को फिर से अभियान शुरू किया गया।

खोज एवं बचाव अभियान ने बृहस्पतिवार को तब गति पकड़ी जब भारतीय वायु सेना ने जम्मू, श्रीनगर और उधमपुर से तीन हेलीकॉप्टरों को काम में लगाया। उन्होंने आठ फेरे लगाए, 2250 किलोग्राम की राहत सामग्री लेकर आए। इसके साथ ही गंभीर रूप से घायल दो लोगों को इलाज के लिए सुंदर से किश्तवाड़ ले जाने के अलावा एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के 44 कर्मियों को लेकर आए।

आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम के कारण शुक्रवार को सुबह छह बजे से कोई भी हेलीकॉप्टर किश्तवाड़ से सुंदर के लिए उड़ान नहीं भर सका। उन्होंने बताया कि वायु सेना ने बृहस्पतिवार से किश्तवाड़ में एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर को तैयार रखा है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के छह दल अभियान में शामिल हैं। इसके साथ ही पुलिस, सेना के अन्य बचावकर्ता और स्थानीय स्वयंसेवक भी अभियान में शामिल हैं।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि जम्मू कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान है। उन्होंने कहा, ‘‘शुक्रवार को भी ऐसी ही परिस्थितियां बने रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर थोड़ी देर के लिए भारी बारिश हो सकती है जिससे अचानक बाढ़ आ सकती है, मिट्टी धंस सकती है और भूस्खलन हो सकता है।’’ उन्होंने लोगों को चौकन्ना रहने और संवेदनशील स्थानों से दूर जाने की सलाह दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह