लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्री से काबुल से हिंदुओं, सिखों को सुरक्षित निकालने का अनुरोध

By भाषा | Updated: August 14, 2021 12:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अगस्त वर्ल्ड पंजाबी ऑर्गेनाइजेशन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अफगानिस्तान में बदतर होते सुरक्षा हालात के मद्देनजर 257 अफगान सिख और हिंदू परिवारों को काबुल से जल्द से जल्द निकालने की अपील की है।

संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह साहनी ने एक बयान में कहा कि अफगान मूल के सिखों और हिंदुओं को सुरक्षित वापस लाना जरूरी है क्योंकि उनकी जान खतरे में है।

बयान के अनुसार संगठन अफगानिस्तान से आने वालों के पुनर्वास के लिए आवश्यक सहयोग करने को तैयार है और उन्हें नि:शुल्क रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

साहनी ने पिछले साल काबुल, गजनी, जलालाबाद से और अफगानिस्तान के अन्य इलाकों से 500 हिंदू तथा सिख परिवारों को निकालने के लिए तीन चार्टर्ड विमान भेजे थे।

बयान के मुताबिक उन्होंने भारत आ चुके लोगों को दीर्घकालिक वीजा देने के लिए गृह मंत्री का आभार जताया और उनसे अनुरोध किया कि पिछले साल लागू नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत ऐसे लोगों को नागरिकता प्रदान की जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो