लाइव न्यूज़ :

वकीलों के साथ कैदियों की बातचीत के लिए और मौका देने का अनुरोध, याचिका दाखिल

By भाषा | Updated: February 23, 2021 17:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 फरवरी दिल्ली उच्च न्यायालय में मंगलवार को एक याचिका दाखिल कर तिहाड़ जेल में बंद कैदियों को, उनके वकीलों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सप्ताह में बातचीत का और अधिक मौका प्रदान करने का अनुरोध किया गया है।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने कैदियों को उनके वकीलों के साथ साप्ताहिक वीडियो कॉन्फ्रेंस की संख्या में वृद्धि का अनुरोध करने वाली याचिका पर दिल्ली सरकार और तिहाड़ जेल प्रशासन को नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा है।

अधिवक्ता जय ए देहाद्रई ने अपनी मुख्य याचिका में यह अर्जी दी है। याचिका में उन्होंने 2018 की दिल्ली जेल नियमावली को चुनौती दी है, जिसके तहत कैदियों को अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों और कानूनी सलाहकारों के साथ हफ्ते में केवल दो बार मुलाकात की इजाजत है।

याचिका में दलील दी गयी है कि विचाराधीन कैदियों और दोषियों को हर हफ्ते अपने वकीलों से लगातार कानूनी बातचीत की अनुमति देनी चाहिए ताकि वे अदालत में सही से अपना बचाव कर सकें।

देहाद्रई ने वकील हर्षित गोयल के जरिए दाखिल अर्जी में सप्ताह में दो बार बात करने की मौजूदा व्यवस्था के बजाए कैदियों को रोजाना 30 मिनट के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए वकीलों से संवाद की अनुमति देने का अनुरोध किया है।

याचिका में कैदियों और उनके वकीलों के बीच सप्ताह में केवल दो बार वीडियो कॉन्फ्रेंस करने की अनुमति देने के ‘मनमाने’ नियम को भी खारिज करने का आग्रह किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां