लाइव न्यूज़ :

टीकों की दोनों खुराक ले चुके लोगों के लिये आरटीपसीआर जांच का प्रावधान समाप्त करने का अग्रह

By भाषा | Updated: August 12, 2021 23:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अगस्त केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों से उन आगंतुकों के लिए अनिवार्य आरटी-पीसीआर जांच के प्रावधान को हटाने का आग्रह किया है, जिन्होंने कोविड​​-19 टीके की दोनों खुराक प्राप्त कर ली है।

सभी राज्यों को लिखे पत्र में मंत्रालय ने कहा कि केंद्रीय पर्यटन सचिव की अध्यक्षता में पांच अगस्त को सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिवों और भारतीय पर्यटन तथा आतिथ्य के संघों के महासंघ (एफएआईटीएच) के साथ एक ऑनलाइन बैठक में इस मामले पर चर्चा की गई।

वर्तमान में केवल महाराष्ट्र और सिक्किम जैसे कुछ राज्य नकारात्मक आरटी-पीसीआर रिपोर्ट के बिना पूरी तरह से टीकाकरण करा चुके यात्रियों को प्रवेश की अनुमति देते हैं।

पश्चिम बंगाल (मुंबई, पुणे और चेन्नई के यात्रियों के लिए), कर्नाटक, गोवा और छत्तीसगढ़ जैसे राज्य अब भी आरटी-पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट मांगते हैं, भले ही कोई व्यक्ति टीके की दोनों खुराक प्राप्त कर चुका हो।

मंत्रालय ने कहा कि प्रावधान को हटाने से यात्रियों में विश्वास पैदा करने और पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

सूत्रों का कहना है कि मंत्रालय ने यह कदम तब उठाया जब विभिन्न पर्यटन हितधारकों ने शिकायत की कि इस तरह के प्रावधानों ने उनके व्यवसायों को गंभीर रूप से प्रभावित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे