लाइव न्यूज़ :

प्रधान न्यायाधीश से प्रदर्शन के दौरान इंटरनेट बंद किये जाने के मुद्दे पर संज्ञान लेने का अनुरोध

By भाषा | Updated: February 8, 2021 14:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ फरवरी राजनीतिक कार्यकर्ता तथा स्तंभ लेखक तहसीन पूनावाला ने भारत के प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे को पत्र लिखकर इस बात पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया है कि जब भी प्रदर्शन चल रहे होते हैं तो सरकार द्वारा इंटरनेट पर ''मनमानी पाबंदी'' लगा दी जाती है।

पूनावाला ने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में ''दुनियाभर में लोकतांत्रिक देशों में सबसे अधिक बार इंटरनेट पर पाबंदी लगाए जाने का शर्मनाक रिकॉर्ड'' भारत के नाम हो गया है।

उन्होंने लिखा, ''आदरणीय प्रधान न्यायाधीश, बेहद चिंता के साथ आपको पत्र लिखकर प्रदर्शनों के दौरान सरकार द्वारा इंटरनेट पर मनमानी पाबंदी लगाए जाने के मुद्दे पर संज्ञान लेने की गुहार लगा रहा हूं। ''

पूनावाला ने शुक्रवार को प्रधान न्यायाधीश को लिखे पत्र में कहा, ''आप इस बात से सहमत होंगे कि आज इंटरनेट हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। मेडिकल रिकॉर्ड से लेकर दैनिक आजीविका तक के मामलों में इंटरनेट आजकल मानव जीवन में मजबूती से अंतर्निहित है।''

उन्होंने कहा कि ''मौजूदा सरकार और उसके समर्थक असहमति जताने वाले अधिकतर लोगों पर हमलावर होते हुए उन्हें राष्ट्रविरोधी, आतकंवादी कह देते हैं और खुलकर बोलने नहीं देते जबकि वे खुद घृणास्पद और भड़काऊ भाषण देते रहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल