लाइव न्यूज़ :

मथुरा की अदालत से मस्जिद के खिलाफ अर्जी खारिज करने का अनुरोध

By भाषा | Updated: March 22, 2021 23:04 IST

Open in App

मथुरा, 22 मार्च इंतज़ामिया शाही मस्जिद कमेटी ने सोमवार को मथुरा की एक अदालत से एक मंदिर के पास स्थित उस मस्जिद को हटाने के अनुरोध वाली याचिका को खारिज करने का अनुरोध किया, जिसके बारे में श्रद्धालुओं का मानना है कि वह भगवान कृष्ण का जन्मस्थान है।

कटरा केशव देव मंदिर के 13.37 एकड़ परिसर से 17वीं सदी की शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने के अनुरोध वाली याचिका अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह और चार अन्य ने दायर की है।

सिविल न्यायाधीश (सीनियर डिवीजन) की अदालत को एक लिखित बयान में इंतज़ामिया शाही मस्जिद कमेटी ने अनुरोध किया कि याचिका को खारिज कर दिया जाए। कमेटी ने इसके लिए उपासनास्थल (विशेष प्रावधान)अधिनियम, 1991 के प्रावधानों का उल्लेख किया जो 15 अगस्त, 1947 से पहले के उपासनास्थलों पर दावा करने के लिए वाद दायर करने पर रोक लगाता है।

कमेटी के बयान में कहा गया है वाद रद्द किये जाने के योग्य है क्योंकि शाही इदगाह मस्जिद का निर्माण 15 अगस्त 1947 से पहले हुआ था।

कमेटी ने अपने वकील नीरज शर्मा के माध्यम से बयान में कहा कि मस्जिद का निर्माण न तो केशव देव मंदिर की भूमि पर किया गया था और न ही वर्तमान स्थिति में कोई बदलाव किया जा सकता है क्योंकि इसका निर्माण सदियों पहले किया गया था।

31-सूत्री बयान में कहा गया है संरचना के निर्माण को चुनौती नहीं दी जा सकती क्योंकि यह वक्फ बोर्ड की संपत्ति है और इसका निर्माण 1669 में हुआ था। इसमें कहा गया है कि यह कहना गलत है कि मस्जिद का निर्माण मंदिर से संबंधित भूमि के एक हिस्से पर किया गया था।

अदालत ने मामले में अगली सुनवाई की तिथि एक अप्रैल तय की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू