लाइव न्यूज़ :

कोडकारा हवाला धन लूट मामले की अपराध शाखा से जांच के अनुरोध वाली याचिका खारिज

By भाषा | Updated: July 13, 2021 19:39 IST

Open in App

कोच्चि, 13 जुलाई केरल उच्च न्यायालय ने कोडकारा हवाला धन लूट मामले में अपराध शाखा से जांच का अनुरोध करने वाली एक जनहित याचिका मंगलवार को खारिज कर दी, जो कथित तौर पर प्रदेश भाजपा इकाई और उसके नेताओं से जुड़ा मामला है। अदालत ने 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

मुख्य न्यायाधीश एस मणिकुमार के नेतृत्व वाली पीठ ने कहा कि याचिका ‘‘अदालत का समय बर्बाद कर रही है’’ और याचिकाकर्ता एवं आल केरल एंटी करप्शन एंड ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष इसाक वर्गीस पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया।

अदालत ने कहा कि याचिका कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग है और मामले को खारिज कर दिया।

केरल पुलिस की एक विशेष टीम शमजीर समसुदीन की एक शिकायत की जांच कर रही है कि 7 अप्रैल को एक गिरोह ने त्रिशूर जिले के कोडकारा फ्लाईओवर पर उनकी कार को रोका और वाहन में रखे 25 लाख रुपये लूट लिये जब वह कोच्चि से कोझीकोड जा रहे थे।

याचिका में कहा गया था कि मामले की पुलिस जांच में पाया गया कि वास्तविक राशि 25 लाख रुपये से अधिक थी और एक करोड़ रुपये की राशि और पांच लाख रुपये के सोने के गहने पहले ही बरामद किए जा चुके हैं।

याचिका में कहा गया था, ‘‘मीडिया की खबरों के अनुसार, जांच दल ने भाजपा के प्रदेश संगठन सचिव एम गणेश और अन्य स्थानीय नेताओं से पूछताछ की है, लेकिन हवाला धन के स्रोत और लेनदेन के पीछे के लोगों के संबंध में जांच में कोई प्रगति नहीं हुई है।’’ याचिका में मामले की अपराध शाखा से जांच कराने का अनुरोध किया गया था।

हालांकि शिकायत में कहा गया था कि केवल 25 लाख रुपये की चोरी हुई थी, जांचकर्ताओं ने बाद में पाया कि वास्तविक राशि लगभग 3.5 करोड़ रुपये हो सकती है और यह एक 'हवाला' लेनदेन था।

पुलिस ने मामले में 21 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए