लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस हिंसा: लाल किले पर तलवारबाजी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 17, 2021 14:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 फरवरी गणतत्रंत दिवस पर लाल किले पर तलवारबाजी करने वाले 30 वर्षीय एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि कार का एसी ठीक करने वाले मैकेनिक मनिंदर सिंह को मंगलवार रात पौने आठ बजे उत्तर-पश्चिम दिल्ली के पीतमपुरा के सी. डी. ब्लॉक बस स्टॉप से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद सिंह कुशवाह ने कहा, ‘‘सिंह को एक वीडियो में लाल किले पर दो तलवारों से कलाबाजी करते देखा गया था, जिसका मकसद तलवारों, 'खंडों', लोहे की छड़ों, कुल्हाड़ियों, डंडों आदि से पुलिसकर्मियों पर क्रूर हमले करने या हिंसा करने वाले राष्ट्रविरोधी तत्वों और गणतंत्र दिवस पर ऐतिहासिक स्मारक लाल किले को क्षतिग्रस्त करने वालों को भड़काना या उकसाना था।’’

पुलिस ने बताया कि स्वरूप नगर में अपने घर के पास एक खाली स्थान पर तलवारबाजी का प्रशिक्षण स्कूल चलाने देने वाले संदिग्ध ने ‘‘ फेसबुक पर विभिन्न समूहों के भड़काऊ ‘पोस्ट’ देखने के बाद उत्तेजित होने का खुलासा किया है। वह कई बार सिंघू बॉर्डर भी जाता था और वहां नेताओं के भाषण से बेहद प्रेरित हो गया था।’’

केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई थी। वहीं कई किसान लाल किला परिसर में भी दाखिल हो गए हैं और वहां धार्मिक झंडा भी लगा दिया था।

पुलिस के अनुसार, सिंह ने अपने पड़ोस के छह लोगों को भी ‘‘उकसाया’’। ये सभी अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर गंणतंत्र दिवस पर सिंघू बॉर्डर से मुकरबा चौक जा रही ट्रैक्टर परेड में शामिल हुए थे।

पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर परेड में शामिल होने से पहले सिंह ने अपने पास दो तलवार और 4.3 फुट का एक खंडा अपने पास रखा था, जिसका इस्तेमाल उसने लाल किले पर तलवारबाजी करने में किया। उसके घर से तलवार भी बरामद कर ली गई है।

योजना के तहत संदिग्ध, उसके पांच साथी और कुछ अन्य असामाजिक तत्व लाल किले में दाखिल हुए और सिंह ने वहां तलवारबाजी की।

कुशवाह ने कहा, ‘‘ तलवारबाजी ने हिंसक प्रदर्शनकारियों को लाल किले पर हाथापाई करने सहित ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों समेत जन सेवकों के साथ हिंसक व्यवहार करने और ऐतिहासिक धरोहर लाल किले को क्षतिग्रस्त करने के लिए उकसाया।’’

पुलिस ने बताया कि 26 जनवरी को लाल किले पर तलवारबाजी करने की उसकी अपनी एक काफी लंबी वीडियो सिंह के फोन से मिली है। उसके सिंघू बॉर्डर जाने से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी उसके फोन में मिली। मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए