लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस हिंसा : अदालत ने पुलिस पर हमला करने के आरोपी को दी जमानत

By भाषा | Updated: July 8, 2021 13:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जुलाई दिल्ली की एक अदालत ने इस साल गणतंत्र दिवस पर किसानों की प्रदर्शन रैली के दौरान लाल किले में हिंसा और तोड़फोड़ में कथित तौर पर शामिल एक व्यक्ति को बृहस्पतिवार को जमानत दे दी।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कामिनी लाउ ने अभियोजन और आरोपी के वकील दोनों की दलीलें सुनने के बाद बूटा सिंह को जमानत दे दी। बूटा सिंह ने किसानों के आंदोलन में कथित तौर पर सक्रिय भूमिका निभायी।

पांच महीने से अधिक समय तक फरार रहने के बाद 26 वर्षीय सिंह पर 50,000 रुपये का इनाम रखा गया और 30 जून को उसे पंजाब के तरण तारण से गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस के अनुसार सिंह उस दंगाई भीड़ का हिस्सा था जिसने गणतंत्र दिवस पर लाल किले में पुलिस कर्मियों पर हमला किया और सार्वजनिक संपत्ति को लूटा तथा तोड़फोड़ की।

पुलिस ने पूछताछ करने तथा कथित साजिश के वित्त पोषण के स्रोत का पता लगाने के लिए अदालत से उसकी पांच दिन की हिरासत मांगी थी। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (डीएसजीएमसी) की कानूनी टीम इस मामले पर विचार कर रही है।

वकील जसप्रीत राय, रविंदर कौर, वीपीएस संधू, जसदीप एस ढिल्लों, कपिल मदान, नीतिन कुमार और गुरमुख सिंह ने मामले में आरोपी की पैरवी की।

गौरतलब है कि 26 जनवरी को प्रदर्शनरत किसानों की तीन कृषि कानूनों के खिलाफ निकाली ट्रैक्टर रैली के दौरान पुलिस से झड़प हो गयी थी और वे लाल किले में घुस गए थे, उसके गुंबद पर धार्मिक झंडे फहराए थे और सैकड़ों पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos