लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस हिंसा : 19 लोग गिरफ्तार, 25 प्राथमिकियां दर्ज - केन्द्र ने अदालत को बताया

By भाषा | Updated: February 24, 2021 15:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 फरवरी केन्द्र सरकार ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि केन्द्र के कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी में किसानों के ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि 25 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं।

अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल चेतन शर्मा और केन्द्र सरकार के स्थाई अधिवक्ता अजय दिगपाल ने अदालत को बताया कि 50 लोगों को हिरासत में लिया गया और घटना की जांच की जा रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि लाल किले पर सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

सरकार से प्राप्त सूचनाओं पर संज्ञान लेते हुए मुख्य न्यायाधीश डी. एन. पटेल और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ ने जानना चाहा कि क्या ऐसी ही कोई अर्जी उच्चतम न्यायालय में भी दी गई है, या उसपर सुनवाई लंबित है या न्यायालय ने उसका निपटारा किया है।

अदालत ने दिल्ली निवासी धनंजय जैन की अर्जी को सूचीबद्ध करते हुए केन्छ्र सरकार से कहा कि वह उच्चतम न्यायालय में अगर ऐसी कोई मामला है तो उसकी पूरी जानकारी उसे दे।

अर्जी में अनुरोध किया गया है कि किसान आंदोलन के नाम पर धरना दे रहे लोगों को हटाया जाए और सभी सड़कों तथा सार्वजनिक स्थानों को खाली कराया जाए। उसमें दिल्ली पुलिस आयुक्त को तत्काल पद से हटाने और गणतंत्र दिवस पर लाल किले की घटना के संबंध में अपना कर्तव्य कथित रूप से पूरा नहीं कर पाने वाले सभी पुलिस अधिकारियों को दंडित करने का अनुरोध भी किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?