लाइव न्यूज़ :

Republic Day Tractor Rally: दिल्ली की ओर किसानों का मार्च, सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर टूटे पुलिस के बैरिकेड्स

By विनीत कुमार | Updated: January 26, 2021 09:40 IST

Republic Day Tractor Rally: गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली को लेकर हलचल शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार कई किसान दिल्ली में प्रवेश कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसिंधु और टिकरी बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ीकिसानों का कुछ जत्था तय समय से पहले ट्रैक्टर रैली के लिए निकलाहजारों की संख्या में किसान पैदल ही दिल्ली की सीमा में घुसे, पुलिस हालात को काबू में रखने में जुटी है

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों का गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर मार्च शुरू हो गया है। इस बीच सिंधु और टिकरी बॉर्डर पर किसानों द्वारा पुलिस के बैरिकेड्स तोड़े जाने की भी खबर है। पूर्व के निर्धारिक कार्यक्रम के अनुसार गणतंत्र दिवस के परेड के बाद किसानों की ट्रैक्टर रैली निकाली जानी थी। 

हालांकि, किसानों के कुछ जत्थे तय समय से पहले रैली के लिए निकल गए हैं। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार हजारों किसानों ने पैदल ही रैली शुरू कर दी है। प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में ट्रैक्टर भी मौजूद हैं। वहीं, अभी संयुक्त किसान मोर्चा का मार्च शुरू नहीं हुआ है।  

किसान कंझावाला चौक-औचंदी बॉर्डर-KMP-GT रोड जंक्शन की ओर बढ़ रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली-नोएडा लिंक रोड पर चिल्ला बॉर्डर से भी किसान रैली कर रहे हैं। हालात को देखते हुए पहले ही दिल्ली में पुलिस ने कई जगहों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।

ट्रैक्टर रैली में 2 लाख ट्रैक्टर के शामिल होने की उम्मीद

इससे पहले केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे 41 किसान संगठनों के प्रमुख संगठन संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को कहा कि उनकी परेड मध्य दिल्ली में प्रवेश नहीं करेगी और यह गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर होने वाली आधिकारिक परेड के समापन के बाद ही शुरू होगी। 

संगठनों ने दावा किया है कि उनकी परेड में करीब दो लाख ट्रैक्टरों के हिस्सा लेने की उम्मीद है और यह सिंघू बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर तथा गाज़ीपुर (यूपी गेट) से होकर गुजरेगी। बता दे कि किसान संगठन लगभग दो महीने से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 

बहरहाल, ट्रैक्टर मार्च को देखते हुए गाजियाबाद पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके अनुसार दिल्ली जाने वाले आनंद विहार महाराजपुर सीमापुरी सूर्य नगर लिंक रोड बंद रहेंगे और बॉर्डर सील रहेगा।

टॅग्स :किसान आंदोलनगणतंत्र दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोलड़बंद स्कूल नंबर-2 में मनाया गया वार्षिकोत्सव

भारतBeating Retreat: 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी, जानें 'बीटिंग रीट्रीट' सेरेमनी के बारे में

भारतDelhi: बीटिंग रिट्रीट के फुल ड्रेस रिहर्सल आज, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से मनाही

नई रिलीज़म‍िस्‍टर ज‍िन्‍ना-अमर रहे..: बिहार के सुपौल जिले में एक सरकारी स्कूल में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक शिक्षक ने लगाए जिन्ना जिंदाबाद के नारे, गिरफ्तार

भारत77th Republic Day: अर्जुन टैंक से लेकर ब्रह्मोस मिसाइलों तक, भारत ने कर्तव्य पथ पर अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता