लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस परेड आज, महिला कमांडो समेत दिल्‍ली में 25,000 सुरक्षाकर्मी तैनात

By भाषा | Updated: January 26, 2019 04:51 IST

पिछले साल अगस्त में औपचारिक रूप से शामिल स्वाट इकाई की 36 महिला कमांडो भी सुरक्षा प्रबंधों का हिस्सा होंगे। एनएसजी प्रशिक्षित कमांडो के साथ पराक्रम वैन सामरिक रुप से महत्वपूर्ण स्थलों पर गश्त कर रहे हैं।

Open in App

गणतंत्र दिवस परेड के मद्देनजर राजपथ से लेकर लालकिले तक के आठ किलोमीटर के परेड मार्ग पर कड़ी निगरानी के लिए सामरिक रुप से महत्वपूर्ण स्थानों पर महिला कमांडो, अचूक प्रहार करने वाली चलती-फिरती टीमें, विमानविरोधी तोपें और अचूक निशानेबाज तैनात किये गये हैं।

दिल्ली पुलिस के अनुसार पराक्रम वाहन रणनीतिक स्थानों की गश्ती रहे हैं ताकि सुरक्षा में कोई समझौता न हो। इन वाहनों में एनएसजी प्रशिक्षित कमांडो होते हैं। पुलिस के अनुसार आसमान को सुरक्षित रखने के लिए विमान विरोधी तोपों की तैनाती समेत व्यापक उपाय किये गये हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मध्य दिल्ली में सामरिक रुप से महत्वपूर्ण स्थानों पर करीब 25,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं । गणतंत्र दिवस समारोह से पहले गिरफ्तार किये गये दो आतंकवादियों के निशाने पर मध्य दिल्ली थी। 

जैश ए मोहम्मद के दो संदिग्ध सदस्यों अब्दुल लतीफ गनई (29) उर्फ उमैर उर्फ दिलावर और हिलाल अहमद भट (26) की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दोनों संदिग्ध आतंकवादी 70वें गणतंत्र दिवस समारोहों के दौरान शहर में आतंकवादी हमले करने की साजिश रच रहे थे।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए जैश-ए-मोहम्मद के सदस्यों ने हमलों के लिए लाजपत नगर बाजार, हज मंजिल, तुर्कमान गेट, पहाड़गंज, इंडिया गेट और पूर्वी दिल्ली में आईजीएल गैस पाइपलाइन को अपना संभावित लक्ष्य बनाया था।

पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) मधुर वर्मा ने बताया कि शहर में बहुस्तरीय सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। यातायात अधिकारियों समेत करीब 25,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। राजपथ में सीसीटीवी कैमरा और चेहरा पहचानने वाले कैमरे भी लगाए गए हैं।

पिछले साल अगस्त में औपचारिक रूप से शामिल स्वाट इकाई की 36 महिला कमांडो भी सुरक्षा प्रबंधों का हिस्सा होंगे। एनएसजी प्रशिक्षित कमांडो के साथ पराक्रम वैन सामरिक रुप से महत्वपूर्ण स्थलों पर गश्त कर रहे हैं।

ऊंची इमारतों पर स्नाइपर तैनात किए गए हैं और परेड मार्ग पर लोगों की गतिविधि पर सीसीटीवी कैमरा नजर रख रहे हैं। हवाई क्षेत्र की सुरक्षा के लिए विमान भेदी तोपों समेत सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के करीब 25000 सुरक्षा कर्मी दिल्ली में तैनात किए गए हैं। किसी भी प्रकार के हमले की कोशिश को नाकाम करने या हवा में किसी संदिग्ध वस्तु का पता लगाने के लिए ड्रोन रोधी प्रौद्योगिकी भी इस्तेमाल की जा रही है। 

सुरक्षा बलों ने भीड़भाड़ वाले बाजारों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को संवेदनशील स्थानों के रूप में चिहि्नत किया है। उनकी सुरक्षा के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

यातायात पुलिस ने मार्गों में परिवर्तन का प्रबंधन और आगंतुक गणमान्य लोगों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए 3000 कर्मियों को तैनात किया है।

यातायात पुलिस के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि विजय चौक और लाल किला मैदान के बीच गणतंत्र दिवस परेड के सुचारू संचालन के लिए दिल्ली में यातायात के व्यापक प्रबंध किए गए हैं और पाबंदियां लगाई गई हैं।

गणतंत्र दिवस पर यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा सभी स्टेशनों पर उपलब्ध रहेगी लेकिन सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशनों पर मेट्रो में चढ़ने-उतरने की अनुमति नहीं होगी।

यातायात पुलिस ने बताया कि परेड विजय चौक से सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर शुरू होगी और राजपथ, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग से होकर लाल किला पहुंचेगी।

यातायात परामर्श के अनुसार 25 जनवरी को शाम छह बजे से लेकर परेड पूरी होने तक राजपथ पर विजय चौक से इंडिया गेट तक किसी वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इसमें कहा गया है कि रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड पर 25 जनवरी रात 11 बजे से परेड समाप्त होने तक आरपार यातायात की अनुमति नहीं होगी। 'सी'-हेक्सागन-इंडिया गेट पर 25 जनवरी को देर रात दो बजे से परेड के तिलक मार्ग पार करने तक यातायात बंद कर रहेगा।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) आलोक कुमार ने बताया कि 26 जनवरी को सुबह दस बजे से तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग पर दोनों तरफ से वाहनों को आने-जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

टॅग्स :गणतंत्र दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोलड़बंद स्कूल नंबर-2 में मनाया गया वार्षिकोत्सव

भारतBeating Retreat: 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी, जानें 'बीटिंग रीट्रीट' सेरेमनी के बारे में

भारतDelhi: बीटिंग रिट्रीट के फुल ड्रेस रिहर्सल आज, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से मनाही

नई रिलीज़म‍िस्‍टर ज‍िन्‍ना-अमर रहे..: बिहार के सुपौल जिले में एक सरकारी स्कूल में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक शिक्षक ने लगाए जिन्ना जिंदाबाद के नारे, गिरफ्तार

भारत77th Republic Day: अर्जुन टैंक से लेकर ब्रह्मोस मिसाइलों तक, भारत ने कर्तव्य पथ पर अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल