लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस परेड : पंजाब की झांकी में दिखेगा सिख गुरु का बलिदान

By भाषा | Updated: January 22, 2021 21:03 IST

Open in App

चंडीगढ़, 22 जनवरी दिल्ली के राजपथ पर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में पंजाब की आधिकारिक झांकी में सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर के सर्वोच्च बलिदान को प्रदर्शित किया जाएगा।

आधिकारिक प्रवक्ता ने शुक्रवार को इस आशय की जानकारी देते हुए कहा कि झांकी में सिख गुरु के 400वें प्रकाश परब को दिखाया जाएगा।

झांकी में ट्रैक्टर पर पवित्र पालकी साहिब रहेगा और ट्रॉली में श्रद्धालु प्रभात फेरी में कीर्तन करते नजर आएंगे।

प्रवक्ता के अनुसार, ट्रेलर के एक हिस्से में गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब को दिखाया जाएगा जहां लखी शाह वंजारा और उनके बेटे, भाई नघिया ने गुरु तेग बहादुर के बिना सिर वाले शव का अंतिम संस्कार करने के लिए अपने घर को आग के हवाले कर दिया था।

‘हिन्द की चादर’के नाम से लोकप्रिय गुरु तेग बहादुर का जन्म एक अप्रैल, 1621 में अमृतसर में हुआ था। उन्होंने दर-दर घूम कर लोगों तक गुरु नानक देव का प्रेम, शांति, समानता और भाईचारे का संदेश दिया।

मुगल शासक औरंगजेब के समय कट्टरवादी धार्मिक नीतियों के कारण तकलीफें झेल रहे कश्मीरी पंडितों के हक में भी गुरु तेग बहादुर ने आवाज उठायी। इस्लाम स्वीकार करने से इंकार करने पर मुगल शासक के आदेश पर 11 नवंबर, 1675 को दिल्ली के चांदनी चौक में वह शहीद हुए।

पंजाब की झांकी इस बार लगातार पांचवे साल गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू