लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सलः 17, 18, 20 और 21 जनवरी को होंगे, यातायात परामर्श जारी, इन रास्ते पर जाने से बचें

By भाषा | Updated: January 16, 2020 16:11 IST

पुलिस ने बताया कि राजपथ पर परेड की निर्बाध आवाजाही को सुगम बनाने के लिये रफी मार्ग, जनपथ और मानसिंह रोड पर सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक यातायात पर प्रतिबंध होगा।

Open in App
ठळक मुद्देविजय चौक से इंडिया गेट तक भी राजपथ यातायात के लिए बंद रहेगा।सभी चौराहों पर तैनात यातायात पुलिस कर्मियों के निर्देश को मानने का अनुरोध किया जाता है।

गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल से पहले दिल्ली पुलिस ने इसके सुचारू आयोजन के लिए मार्गों पर व्यापक यातायात व्यवस्थाओं और प्रतिबंधों को लेकर परामर्श जारी किया है।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि गणतंत्र दिवस, 2020 के परेड रिहर्सल 17, 18, 20 और 21 जनवरी को विजय चौक से होते हुए इंडिया गेट तक राजपथ पर आयोजित होंगे। पुलिस ने बताया कि राजपथ पर परेड की निर्बाध आवाजाही को सुगम बनाने के लिये रफी मार्ग, जनपथ और मानसिंह रोड पर सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक यातायात पर प्रतिबंध होगा।

विजय चौक से इंडिया गेट तक भी राजपथ यातायात के लिए बंद रहेगा। यातायात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘यातायात का मार्ग परिवर्तित होने के कारण इन तीन मार्गों पर जाम रहने की आशंका है। मोटरवाहन चालकों से धैर्य बनाए रखने, यातायात नियमों और सड़क अनुशासन का पालन करने व सभी चौराहों पर तैनात यातायात पुलिस कर्मियों के निर्देश को मानने का अनुरोध किया जाता है।’’

यातायात परामर्श में उन वैकल्पिक मार्गों का सुझाव दिया गया है जिनका मोटरवाहन चालक इस्तेमाल कर सकते हैं। वे रिंग रोड होते हुए राजघाट जाने के लिए उत्तरी और दक्षिणी गलियारे में शामिल रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां, आईपी फ्लाईओवर का अनुसरण कर सकते हैं।

मंदिर मार्ग जाने के लिए यात्री मदरसा, लोधी रोड टी-प्वाइंट होते हुए अरबिंदो मार्ग, एम्स चौक, रिंग रोड-धौला कुआं और शंकर रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। यात्रा परामर्श के अनुसार पूर्वी और पश्चिमी गलियारा के मोटरवाहन चालकों को मथुरा रोड और लोधी रोड पर रिंग होते हुए भैरों मार्ग का अनुसरण करने की सलाह दी गई है।

एम्स चौक जाने के लिए यात्री मंदिर मार्ग होते हुए रिंग रोड-धौला कुआं से जा सकते हैं। रिंग रोड-आईएसबीटी जाने के लिए मोटरवाहन चालक चदगी राम अखाड़ा होते हुए आईपी कॉलेज और आजादपुर तथा पंजाबी बाग होते हुए मॉल रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

परामर्श के अनुसार विनय मार्ग और शांति पथ से आने वाले तथा नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन और उससे आगे जाने वाले यात्रियों को सरदार पटेल मार्ग या पार्क स्ट्रीट होते हुए मंदिर मार्ग लेकर आगे उत्तरी दिल्ली या नयी दिल्ली जाने की सलाह दी जाती है।

इसके अनुसार केंद्रीय सचिवालय आने और जाने वाली दक्षिण दिल्ली की बसें विश्व युवक केंद्र, चाणक्यपुरी, त्यागराज मार्ग, कृष्ण मेनन मार्ग और मौलाना आजाद रोड से होकर नहीं गुजरेंगी। परामर्श के अनुसार नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाली अन्य बसों को सरदार पटेल मार्ग, साइमन बोलिवर मार्ग, ऊपरी रिज रोड, शंकर रोड और पार्क स्ट्रीट/मंदिर मार्ग होते हुए जाने की सलाह दी जाती है। 

टॅग्स :गणतंत्र दिवसदिल्लीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन