लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस परेड: नौसेना की झांकी में दिखेगी आईएनएस विक्रांत, 1971 के युद्ध अभियान की झलक

By भाषा | Updated: January 22, 2021 20:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी गणतंत्र दिवस की परेड में नौसेना की झांकी में ‘आईएनएस विक्रांत’ का मॉडल तथा 1971 में बांग्लादेश की मुक्ति के लिए पाकिस्तान के साथ हुई भारत की लड़ाई के नौसैन्य अभियानों की झलक दिखाई देगी।

नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मढवाल ने शुक्रवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘परेड में इस वर्ष की झांकी सेना के तीनों अंगों से संबंधित विषय ‘स्वर्णिम विजय वर्ष’ के अनुरूप निकाली जाएगी और इसमें 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना द्वारा निभाई गई शानदार भूमिका दिखाई जाएगी।’’

उन्होंने बताया कि झांकी के अग्रिम हिस्से में ऑपरेशन ‘ट्राइडेंट’ और ‘पाइथन’ के तहत मिसाइल नौकाओं से कराची बंदरगाह पर किए गए हमले को दिखाया जाएगा।

मढवाल ने कहा, ‘‘पिछले हिस्से में विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत से उड़ान अभियानों को दिखाया जाएगा। इन अभियानों ने पोतों तथा पूर्वी पाकिस्तान में तटीय प्रतिष्ठानों को काफी नुकसान पहुंचाया और समुद्र में विजय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।’’

उन्होंने बताया कि झांकी से संबंधित कमांडरों में लेफ्टिनेंट कमांडर सी एस रुबेन और लेफ्टिनेंट कमांडर सुरभि शर्मा शामिल हैं।

भारत 1971 के युद्ध में मिली विजय का स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह