लाइव न्यूज़ :

Republic Day Parade 2020: गणतंत्र दिवस पर आमंत्रित मेहमान जेयर बोलसोनारो ने रेप पर दिया है ऐसा विवादित बयान!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 25, 2020 12:09 IST

राष्ट्रपति बोलसोनारो की शख्सियत काफी विवादित रही है। आइए जानते हैं गणतंत्र दिवस परेड पर आमंत्रित भारत के मुख्य अतिथि के बारे में कुछ बातें...

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले 1996 और 2004 में हमारे गणतंत्र दिवस परेड में ब्राजील के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि रह चुके हैं।जेयर धुर दक्षिणपंथी नेता हैं जिन्हें राष्ट्रवाद के मुद्दे पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।

ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियस बोलसोनारो भारत के 71वें गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि होंगे। वो शुक्रवार को चार दिवसीय राजकीय यात्रा पर नयी दिल्ली पहुंचे। राष्ट्रपति बोलसोनारो की शख्सियत काफी विवादित रही है। वो महिलाओं पर अपने तीखे बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। जेयर धुर दक्षिणपंथी नेता हैं जिन्हें राष्ट्रवाद के मुद्दे पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। आइए जानते हैं गणतंत्र दिवस परेड पर आमंत्रित भारत के मुख्य अतिथि के बारे में कुछ बातें...

- बोलसोनारो ब्राजीली सेना के कैप्टन रह चुके हैं। सर्विस के दौरान उनपर मिलिट्री यूनिट्स में बम प्लांट करने का आरोप लगा लेकिन बाद में उन्हें इस मामले में निर्दोष पाया गया।

- बोलसोनारो ने साल 2015 में एक इंटरव्यू में कहा था कि महिलाओं और पुरुषों को समान वेतन नहीं मिलना चाहिए क्योंकि महिलाएं गर्भवती हो जाती हैं जिससे काम पर असर पड़ता है।

- बोलसोनारो ने एक बहस के दौरान ह्यूमन राइट मिनिस्टर मारिया डो रोजारियो को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो इतनी भद्दी हैं कि रेप के लायक नहीं हैं। उनके इस बयान पर पूरे ब्राजील में उग्र प्रदर्शन हुए। कोर्ट से उन्हें सजा भी मिली।

- समलैंगिकों पर भी बोलसोनारो दकियानूसी सोच रखते हैं। उन्होंने एक बयान में कहा था कि अगर मेरा बेटा गे होता तो मैं उससे प्यार नहीं करता। 

इससे पहले 1996 और 2004 में हमारे गणतंत्र दिवस परेड में ब्राजील के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि रह चुके हैं। इस राजकीय यात्रा में ब्राजील के राष्ट्रपति के साथ आठ मंत्री, चार सांसद, ब्राजील की संसद में ब्राजील-भारत मैत्री समूह के अध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी और एक बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी दौरे पर आया है। इससे पहले ब्राजील के किसी राष्ट्रपति की पिछली भारत यात्रा अक्टूबर 2016 में राष्ट्रपति मिशेल टेमर द्वारा गोवा में आठवें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी। यह राष्ट्रपति बोलसोनारो का भारत का पहला राजकीय दौरा है।

25 जनवरी को राष्ट्रपति बोलसोनारो राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलेंगे जो उनके सम्मान में एक भोज की मेजबानी करेंगे। वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से वार्ता करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत और ब्राजील एक घनिष्ठ और बहुआयामी संबंध साझा करते हैं।

टॅग्स :गणतंत्र दिवसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया