लाइव न्यूज़ :

Republic Day: जानें इस साल राजपथ पर जम्मू-कश्मीर की झांकी क्यों अलग व खास है?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 26, 2020 11:27 IST

जम्मू-कश्मीर की झांकी ‘चलो गांव की ओर’ का संदेश देती नजर आई। सरकार ने जम्मू-कश्मीर में ‘बैक टू विलेज’ कार्यक्रम को गणतंत्र दिवस परेड की झांकी में शामिल किया। इस झांकी में कश्मीरी पंडितों की वापसी का संदेश भी शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पहली बार केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की झांकी खास अंदाज में नजर आई।इस झांकी में कश्मीरी पंडितों की वापसी का संदेश भी शामिल है।

दिल्ली के राजपथ पर होने वाले RepublicDay परेड में जम्मू-कश्मीर की झांकी दिखाई गईं। इस साल कश्मीर की झांकी काफी अलग व खास है। इस साल कश्मीर सरकार की झांकी "बैक टू विलेज" थीम झांकी का विषय है।

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पहली बार केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की झांकी खास अंदाज में नजर आई। इस बार गणतंत्र दिवस पर जम्मू-कश्मीर की झांकी ‘चलो गांव की ओर’ का संदेश देती नजर आई। सरकार ने जम्मू-कश्मीर में ‘बैक टू विलेज’ कार्यक्रम को गणतंत्र दिवस परेड की झांकी में शामिल किया। इस झांकी में कश्मीरी पंडितों की वापसी का संदेश भी शामिल है।

इस मौके पर राजपथ पर कई सारे राज्यों की झांकी दिखाई गईं। राजस्थान की झांकी को भी लोगों ने खूब पसंद किया। इसकी वजह यह रही कि इस साल राजस्थान सरकार ने अपने यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जयपुर के सांस्कृत व ऐतिहासिक विरासत को दिखाने का प्रयास किया। राजस्थान की झांकी में शहर के भव्य पुराने इमारतों को दिखाया गया है। 

बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह व उनकी पत्नी गुरशरण कौर भी राजपथ पर मौजूद हैं। इसके अलावा, भारत के मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी वहां मौजूद हैं। अभी से कुछ समय पहले राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण कर पीएम मोदी ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उनके साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, आर्मी चीफ जनरल नरवने, नेवी चीफ एडमिरल करमबीर सिंह, एयरफोर्स चीफ एयर मार्शल आरकेएस भदुरिया मौजूद रहे। वहां उनकी अगवानी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की।

इसके बाद  गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CDS समेत तीनों सेना के प्रमुख मौजूद हैं। इसके बाद मुख्य अथिति राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और ब्राजील के राष्ट्राध्यक्ष भी राजपथ पर पहुंच। गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति कोविंद ने झंडा रोहण कर समारोह की शुरुआत की।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरगणतंत्र दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया