लाइव न्यूज़ :

Republic Day: राजपथ पर पूर्व PM मनमोहन सिंह व भारत के मुख्य न्यायाधीश भी हैं मौजूद, देखें तस्वीर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 26, 2020 10:46 IST

भारत के मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी वहां मौजूद हैं। अभी से कुछ समय पहले राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण कर पीएम मोदी ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Open in App
ठळक मुद्देगणतंत्र दिवस पर राजपथ पर पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CDS समेत तीनों सेना के प्रमुख मौजूद हैं।गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति कोविंद ने झंडा रोहण कर समारोह की शुरुआत की।

गणतंत्र दिवस के मौके पर पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह व उनकी पत्नी गुरशरण कौर भी राजपथ पर मौजूद हैं। इसके अलावा, भारत के मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी वहां मौजूद हैं। अभी से कुछ समय पहले राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण कर पीएम मोदी ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर उनके साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, आर्मी चीफ जनरल नरवने, नेवी चीफ एडमिरल करमबीर सिंह, एयरफोर्स चीफ एयर मार्शल आरकेएस भदुरिया मौजूद रहे। वहां उनकी अगवानी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की।

इसके बाद  गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CDS समेत तीनों सेना के प्रमुख मौजूद हैं। इसके बाद मुख्य अथिति राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और ब्राजील के राष्ट्राध्यक्ष भी राजपथ पर पहुंचे। गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति कोविंद ने झंडा रोहण कर समारोह की शुरुआत की।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को 71वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई। जय हिंद! ’’ इस मौके पर आज पीएम मोदी मन की बात से लोगों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के अलावा केन्द्रीय मंत्रियों ने भी सुबह-सुबह देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘‘सभी देशवासियों को 71वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।’’ गौरतलब है कि इस गणतंत्र दिवस को खास बनाते हुए गूगल ने भी अपना डूडल देशभक्ति के इस जश्न को समर्पित कर दिया है।

टॅग्स :गणतंत्र दिवसमनमोहन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोलड़बंद स्कूल नंबर-2 में मनाया गया वार्षिकोत्सव

भारतBeating Retreat: 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी, जानें 'बीटिंग रीट्रीट' सेरेमनी के बारे में

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

भारतDelhi: बीटिंग रिट्रीट के फुल ड्रेस रिहर्सल आज, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से मनाही

नई रिलीज़म‍िस्‍टर ज‍िन्‍ना-अमर रहे..: बिहार के सुपौल जिले में एक सरकारी स्कूल में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक शिक्षक ने लगाए जिन्ना जिंदाबाद के नारे, गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है