लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के बीच हुआ राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह, भीड़ की जगह कम दर्शक मौजूद रहे

By भाषा | Updated: January 26, 2021 19:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जनवरी राजपथ पर इस साल गणतंत्र दिवस समारोह कोविड-19 के बीच मनाया गया। इस दौरान दर्शकों की संख्या बहुत कम थी और भौतिक दूरी के अनुपालन में उनकी सीटों के बीच में पर्याप्त दूरी रखी गई थी। सभी ने मास्क पहन रखे थे और सबकी जेब में सेनिटाइजर थे।

पिछले साल गणतंत्र दिवस समारोह में राजपथ पर जहां दर्शकों की संख्या 1.25 लाख थी। वहीं, इस बार इसकी संख्या में कटौती कर यह 25,000 तक कर दी गई।

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामलों में काफी कमी आई है, लेकिन महामारी रोकथाम संबंधी प्रतिबंध अब भी लागू हैं, खासकर सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान इनका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

आयोजन से पहले जारी किए गए परामर्श के अनुसार 15 साल से कम उम्र के बच्चों को इस बार कार्यक्रम में आने की अनुमति नहीं थी।

परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल प्रतिभागियों से लेकर दर्शकों तक सभी ने मास्क पहन रखे थे। दर्शकों ने निर्धारित दूरी कायम रखी और खड़े होकर कार्यक्रम देखने की अनुमति नहीं थी।

इस बार मार्च का मार्ग भी कम कर दिया गया। इस बार मार्चिंग दस्ते लालकिले जाने की जगह नेशनल स्टेडियम में ही रुक गए।

इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बार मार्चिंग दस्तों की संख्या भी 144 से घटाकर 96 कर दी गई जिससे कि वे भौतिक दूरी कायम रख सकें।

महामारी रोकथाम संबंधी नियमों की वजह से इस बार राजपथ पर मोटरसाइकिलों के करतब भी नहीं दिखे जो हर साल मुख्य आकर्षण होते थे।

झांकियों में शामिल सभी 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों तथा मंत्रालयों और विभागों की झांकियों में शामिल सदस्यों की कई बार कोविड-19 जांच की गई। इस तरह की अंतिम जांच 22 जनवरी को की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे