कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड, राष्ट्रपति ने तिरंगे को दी सलामी, सलाम वीर जवानों, वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 26, 2026 12:52 IST2026-01-26T07:48:38+5:302026-01-26T12:52:43+5:30
परेड मार्ग और आसपास के हिस्सों सहित पूरे नयी दिल्ली क्षेत्र में ‘वीडियो एनालिटिक्स’ और ‘फेस रिकग्निशन सिस्टम’ (एफआरएस) जैसी प्रौद्योगिकियों से लैस 3,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड, राष्ट्रपति ने तिरंगे को दी सलामी, सलाम वीर जवानों, वीडियो
नई दिल्लीः दिल्ली में कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ और 105 mm लाइट फील्ड गन का इस्तेमाल करके 21 तोपों की सलामी दी गई, जो स्वदेशी रूप से विकसित तोपखाना हथियार प्रणाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में नेशनल वॉर मेमोरियल में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। भारतीय अंतरिक्ष यात्री IAF ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को भारत के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार, अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।
#WATCH 77वां #गणतंत्रदिवस🇮🇳 | दिल्ली में कर्तव्य पथ पर ऑपरेशन सिंदूर का झंडा लिए भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर उड़ाए जा रहे हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2026
(सोर्स: डीडी) pic.twitter.com/OZHw5QPM3V
दिल्ली में कर्तव्य पथ पर 129 हेलीकॉप्टर यूनिट के चार Mi-17 1V हेलीकॉप्टरों द्वारा ध्वज फॉर्मेशन में फूलों की पंखुड़ियां बरसाई जा रही हैं। हेलीकॉप्टरों के इस फॉर्मेशन का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन आलोक अहलावत कर रहे हैं। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड देखी।
77th #RepublicDay🇮🇳 | कर्तव्य पथ पर कुमाऊं रेजिमेंट, 39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर और 11 गोरखा राइफल्स के कंबाइंड मिलिट्री बैंड में 74 म्यूज़िशियन ने मार्च किया। pic.twitter.com/AbbPngH3FJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2026
कर्तव्य पथ पर भारत की स्वदेशी तोपखाने की ताकत के दो शक्तिशाली प्रतीक - धनुष गन सिस्टम और अमोघ (एडवांस्ड टोएड आर्टिलरी गन सिस्टम, ATAGS) आत्मनिर्भर भारत और रक्षा निर्माण में तकनीकी आत्मनिर्भरता की भावना को दर्शाते हैं। कर्तव्य पथ पर राजपूत रेजिमेंट की टुकड़ी ने मार्च किया। इसका नेतृत्व लेफ्टिनेंट विकास खत्री कर रहे हैं।
यह भारतीय सेना की सबसे पुरानी और सबसे सम्मानित इन्फैंट्री रेजिमेंट में से एक है, जिसने 250 से ज़्यादा सालों तक शानदार सेवा दी है। कर्तव्य पथ पर असम रेजिमेंट की टुकड़ी ने मार्च किया। दिल्ली में कर्तव्य पथ पर ऑपरेशन सिंदूर का झंडा लिए भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर उड़ाए जा रहे हैं।
गणतंत्र दिवस समारोहों के लिए दिल्ली में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के तहत 30,000 से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया है और दिल्ली पुलिस ‘हाई अलर्ट’ पर है। अधिकारियों ने बताया कि सिर्फ नयी दिल्ली जिले में ही लगभग 10,000 पुलिसकर्मी तैनात हैं, जिसमें औपचारिक परेड मार्ग और उच्च सुरक्षा क्षेत्र शामिल हैं। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (नयी दिल्ली) देवेश कुमार महाला ने बताया, ‘‘गणतंत्र दिवस समारोहों की सुरक्षा के लिए नयी दिल्ली क्षेत्र में लगभग 10,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। जांच चौकियां, बैरिकेड और अन्य मानक संचालन प्रक्रियाएं लागू हैं।’’
77th #RepublicDay🇮🇳 | Drone Shakti and Integrated Operation Centre, commemorating national victory during Operation Sindoor, displayed during the Republic Day parade at the Kartavya Path in Delhi
— ANI (@ANI) January 26, 2026
(Source: DD) pic.twitter.com/2HpEdHaWg2
#WATCH | Preparation visuals from Kartavya Path ahead of the 77th Republic Day Parade. pic.twitter.com/j3LY0Xdzfj
— ANI (@ANI) January 26, 2026
#WATCH | Tamil Nadu Governor RN Ravi takes the salute of the 77th Republic Day parade in Chennai
— ANI (@ANI) January 26, 2026
CM MK Stalin is also present #RepublicDayCelebration🇮🇳 pic.twitter.com/ytxwrdwGGZ
सिंगापुर में भारतीय प्रवासी समुदाय ने गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया
भारतीय उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले ने यहां दूतावास में भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया। डॉ. अंबुले ने राष्ट्रपति का भाषण पढ़ा और इस कार्यक्रम के लिए एकत्रित हुए समुदाय के 1,200 से अधिक सदस्यों को बधाई दी। भारतीय स्कूलों के छात्रों ने पारंपरिक संगीत पर आधारित सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए और समारोह के दौरान देशभक्ति के गीत बजाए गए।
#WATCH | Poonch, J&K: Indian Army troops continue to remain vigilant and guard the borders of the country across the LoC, as the nation celebrates the 77th #RepublicDay. pic.twitter.com/u4obPwNV8J
— ANI (@ANI) January 26, 2026
मेहमानों ने तालियों की गड़गड़ाहट से इन प्रस्तुतियों को सराहा। सिंगापुर में अगले सप्ताह होने वाले ‘एयर शो’ के लिए यहां आए सारंग हेलीकॉप्टर दस्ते के सदस्यों ने दूतावास में आयोजित इस समारोह में भारतीय समुदाय के साथ भाग लिया।
#WATCH | Preparation visuals from Kartavya Path ahead of the 77th Republic Day Parade. pic.twitter.com/JitWlc9CJ1
— ANI (@ANI) January 26, 2026
उन्होंने बताया कि तैनाती योजनाओं, बिंदुवार ‘ब्रीफिंग’ और आकस्मिक उपायों के बारे में सभी कर्मचारियों को समझाया गया है और पूर्वाभ्यास भी किए गए हैं। महाला के मुताबिक, परेड मार्ग और आसपास के हिस्सों सहित पूरे नयी दिल्ली क्षेत्र में ‘वीडियो एनालिटिक्स’ और ‘फेस रिकग्निशन सिस्टम’ (एफआरएस) जैसी प्रौद्योगिकियों से लैस 3,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
अमेरिका के विदेश मंत्री रुबियो ने भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं, क्वाड सहयोग की सराहना की
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और रक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद (क्वाड) के तहत किए जा रहे सहयोग की सराहना की। रुबियो ने कहा कि अमेरिका-भारत संबंध रक्षा, ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों पर निकट सहयोग के जरिए दोनों देशों के लिए और ‘चतुर्भुज सुरक्षा संवाद’ (क्वाड) के माध्यम से हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए ‘‘ठोस नतीजे’’ दे रहे हैं। अमेरिकी नेता ने 26 जनवरी को मनाए जा रहे गणतंत्र दिवस पर भारत के लिए एक विशेष संदेश दिया।
रुबियो ने रविवार को कहा, ‘‘अमेरिका के लोगों की ओर से, मैं भारत के लोगों को उनके गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई देता हूं।’’ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका के समूह का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘अमेरिका और भारत के बीच एक ऐतिहासिक संबंध है। रक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिजों और उभरती प्रौद्योगिकियों पर हमारे निकट सहयोग से लेकर क्वाड के जरिए हमारी बहु-स्तरीय सहभागिता तक, अमेरिका-भारत संबंध हमारे दोनों देशों के लिए और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए वास्तविक परिणाम दे रहे हैं।’’
रुबियो ने कहा कि वह ‘‘आने वाले वर्ष में हमारे साझा उद्देश्यों को आगे बढ़ाने’’ के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं। दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो ने भी इस अवसर पर भारत को बधाई दी। ब्यूरो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, भारत!
आपके देश द्वारा संविधान अंगीकार किए जाने का जश्न मनाने में अमेरिका भारत के लोगों के साथ शामिल है और हम यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि दुनिया के दो सबसे बड़े और जीवंत लोकतंत्र आने वाले वर्ष में मिलकर क्या हासिल करेंगे।’’
150 कर्मियों वाले 30 से अधिक नियंत्रण कक्ष चौबीसों घंटे इन कैमरों से मिलने वाले ‘लाइव फीड’ की निगरानी
उन्होंने बताया कि लगभग 150 कर्मियों वाले 30 से अधिक नियंत्रण कक्ष चौबीसों घंटे इन कैमरों से मिलने वाले ‘लाइव फीड’ की निगरानी करेंगे। पुलिसकर्मी एफआरएस और वीडियो एनालिटिक्स वाले एआई-चश्मे से लैस हैं। महाला ने कहा, ‘‘भारत में निर्मित ये उपकरण अपराधियों, संदिग्धों और घोषित अपराधियों के बारे में पुलिस डेटाबेस में उपलब्ध जानकारी वास्तविक समय में उपलब्ध कराएंगे, जिससे भीड़भाड़ वाले इलाकों में उनकी तुरंत पहचान संभव हो पाएगी। अगर किसी का चेहरा हमारे डेटाबेस से मेल खाता है, तो हम उसे तुरंत पहचान लेंगे।’’
उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में बहुस्तरीय बैरिकेडिंग और प्रवेश बिंदुओं पर कई स्तरों की जांच एवं तलाशी शामिल है। रणनीतिक स्थानों पर एफआरएस तकनीक से लैस मोबाइल निगरानी वाहन भी तैनात किए गए हैं। नयी दिल्ली, उत्तरी और मध्य जिलों में हजारों छतों पर ‘स्नाइपर’ दलों को तैनात किया गया है।
पुलिस उपायुक्तों ने मार्ग सर्वेक्षण और तोड़फोड़ रोधी जांच पूरी कर ली है, जबकि बाजारों, बस टर्मिनल और रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस किरायेदारों और घरेलू सहायकों के सत्यापन अभियान भी चला रही है। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘सूचनाओं के निर्बाध आदान-प्रदान, खुफिया समन्वय और तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए पड़ोसी राज्यों के पुलिस बलों के साथ अंतर-राज्यीय समन्वय बैठकें भी आयोजित की गयी हैं।’’
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने नागरिकों से सुरक्षा दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने और प्रतिबंधित वस्तुओं को ले जाने से बचने का आग्रह किया। समारोह के दौरान बैठने के लिए बने स्थानों का नाम नदियों के नाम पर रखा गया है।
पहलगाम हमले के पीड़ित आदिल हुसैन शाह सहित 56 लोगों को जम्मू-कश्मीर सरकार ने पुरस्कार के लिए चुना
जम्मू-कश्मीर सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित आदिल हुसैन शाह सहित 56 व्यक्तियों को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित करने का ऐलान किया है। सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव एम राजू द्वारा रविवार को जारी आदेश के अनुसार, सम्मान पाने वालों में विभिन्न पृष्ठभूमियों से जुड़े लोग शामिल हैं।
पहलगाम के हापतनार गांव के निवासी आदिल हुसैन शाह ने 22 अप्रैल को बैसरन घाटी में पर्यटकों पर हुए हमले के दौरान पाकिस्तानी आतंकियों का सामना किया था। इस हमले में 25 पर्यटकों के साथ उनकी भी जान चली गई थी। उन्हें मरणोपरांत वीरता के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान में एक लाख रुपये की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र शामिल है।
इसी श्रेणी में गंग्याल थाने के पुलिस उपनिरीक्षक निखिल कुमार को भी 51,000 रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले 12 मीडियाकर्मियों में पीटीआई के श्रीनगर ब्यूरो प्रमुख इनायत जहांगीर और पीटीआई वीडियो पत्रकार (जम्मू) सोमिल अब्रोल शामिल हैं।
अन्य सम्मानित मीडियाकर्मियों में अवतार कृष्ण भट, विवेक सूरी, सुनील जी भट, दिनेश मनहोत्रा, बिलाल अहमद भट, रज़िया नूर, इश्फाक गौहर ज़रगर, सैयद खालिद हुसैन, सरोश कफील और नीता शर्मा शामिल हैं। पूर्व आईएएस अधिकारी मोहम्मद शफी पंडित को मरणोपरांत लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
उल्लेखनीय लोक सेवा श्रेणी में सम्मान पाने वालों में मुख्य वन संरक्षक (जम्मू) वी. एस. सेंथिल कुमार, जम्मू-कश्मीर चिकित्सा आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक तारिक गनई, सामान्य प्रशासन विभाग में अतिरिक्त सचिव रोहित शर्मा, लोक निर्माण विभाग (आर एंड बी) की अधीक्षण अभियंता पूजा वज़ीर और सरकारी मेडिकल कॉलेज, बारामुला के प्राचार्य डॉ. (प्रो.) माजिद जहांगीर शामिल हैं।
साहित्य के क्षेत्र में डोगरी साहित्यकार यशपाल निर्मल, चौधरी हसन परवाज़ (गोजरी), परवेज़ मनूस(पहाड़ी), कवि फ़ैयाज़ दिलबर (मरणोपरांत), लेखक एवं कवि केवल कृष्ण शर्मा और लेखक तथा अनुवादक रतन लाल शर्मा को सम्मानित किया जाएगा। उत्कृष्ट खेल व्यक्तित्व श्रेणी में क्रिकेटर आकिब नबी डार और बृजेश शर्मा, राकेश सिंह (जूडो), विशाल खजुरिया (जूडो), सलीम कुमार (वुशु), रवीस अहमद (एथलेटिक्स), सुदीप्ति खन्ना (जिम्नास्टिक्स), मोहम्मद इकबाल (एथलेटिक्स) और ऐज़ा नाज़ चिब (स्केटिंग) को पुरस्कार दिए जाएंगे।
मंचीय कला श्रेणी में गायिका तान्या देव गुप्ता, अभिनेता अनिल टिक्कू, अभिनेता एवं निर्देशक अयाश आरिफ, रबाब कलाकार अब्दुल हमीद भट, डोगरी लोक गायक रमन सिंह सलाठिया, गायक एवं संगीत निर्देशक सुनील शर्मा, रंगमंच कलाकार अजय कुमार शर्मा, निर्माता निर्देशक सुदेश के. वर्मा और तबला कलाकार नीरज वर्मा को सम्मानित किया जाएगा।
कला एवं हस्तशिल्प में उत्कृष्टता के लिए सोज़नी शिल्पकार सज्जाद हुसैन भट, कलाकार एवं कला प्रशिक्षक भूषण केसर, कानी शिल्पकार मोहम्मद शफी भट, शिल्पकार रज़िया मुश्ताक और इश्फार अली को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
सामाजिक सुधार और सशक्तिकरण श्रेणी में केवाईएआरआई के संस्थापक अरहान बागती, केयर फाउंडेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक एवं अध्यक्ष महजबीन नबी और टीम रेड एनजीओ के अध्यक्ष सआदत नासिर वानी सोगामी को सम्मानित करने का ऐलान किया गया।