लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में गणतंत्र दिवस का उत्सव, राज्यपाल ने फहराया तिरंगा

By भाषा | Updated: January 26, 2021 16:29 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 26 जनवरी ओडिशा में राज्यपाल गणेशी लाल ने महात्मा गांधी रोड पर आयोजित कार्यक्रम में 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा फहराया।

महात्मा गांधी रोड पर राज्य का मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। कड़ी सुरक्षा और कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए राज्य के जिलों में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रमों में सीमित संख्या में ही लोगों के शामिल होने की अनुमति थी। महात्मा गांधी रोड पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी मौजूद थे। आधिकारिक कार्यक्रम में यहां छात्रों और एनसीसी कैडेटों की परेड नहीं निकाली गयी।

राज्यपाल ने एक संदेश में कहा कि मानव सभ्यता के इतिहास में पिछला साल सबसे कठिन, अनिश्चितताओं से भरा हुआ और मानवता की परीक्षा की घड़ी वाला रहा है और मौजूदा समय में लोगों के जीवन पर महामारी के दाग दिख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हालांकि नया साल लोगों में नई उम्मीद लेकर आया है तथा वृहद स्तर पर टीकाकरण के लिए अब टीके उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने महामारी की वजह से राज्य वापस लौटे लोगों और अन्य श्रमिकों को आजीविका के अवसर प्रदान किए हैं। उन्होंने लोगों से राज्य के विकास के लिए काम करने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग