लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

By भाषा | Updated: January 26, 2021 15:06 IST

Open in App

देहरादून, 26 जनवरी उत्तराखंड में मंगलवार को 72वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने तिरंगा फहराने के बाद परेड की सलामी ली ।

इस मौके पर सुरक्षा बलों के जवानों ने शानदार ‘मार्च पास्ट’ करते हुए राज्यपाल को सलामी दी। मार्च पास्ट में 20 कुमाऊं रेजिमेंट, भारत तिब्बत सीमा पुलिस, 46वीं वाहिनी पीएसी महिला, प्रदेश पुलिस, होमगार्ड, अश्व दल, पुलिस संचार, दंगा नियंत्रण वाहन, अग्नि शमन वाहन आदि शामिल रहे ।

समारोह में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, लोकसभा सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, देहरादून के महापौर सुनील उनियाल गामा, स्थानीय विधायक खजान दास, मुख्य सचिव ओम प्रकाश, प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।

इस दौरान, विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा छोलिया, गढ़वाली, कौथिक, हारूल, पौणा नृत्यों का शानदार प्रदर्शन किया गया । समारोह में वन विभाग, राज्य आपदा प्रतिवादन बल, ग्राम्य विकास व उरेडा, स्मार्ट सिटी, शिक्षा विभाग, पर्यटन, उद्यान, स्वास्थ्य एवं उद्योग विभागों की योजनाओं और नीतियों पर आधारित झांकियों का भी प्रदर्शन किया गया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर चार पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिये राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किये गये ।

मुख्यमंत्री रावत ने गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया और वहां उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पुलिस के जवानों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।

रावत ने प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं देते हुए राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की तथा स्वतंत्रता आन्दोलन में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले एवं देश की एकता एवं अखण्डता के लिए कार्य करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे