लाइव न्यूज़ :

इंदौर में पूरी गरिमा के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

By भाषा | Updated: January 26, 2021 11:38 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), 26 जनवरी देशभक्ति से ओत-प्रोत आयोजनों के बीच 72वां गणतंत्र दिवस मंगलवार को यहां पूरी गरिमा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

जिले के मुख्य समारोह में राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तिरंगा फहराया और रस्मी परेड की सलामी ली। इस दौरान कोविड-19 से बचाव के उपाय किए गए थे।

महामारी से जंग में अग्रिम मोर्चे पर उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले समाज के अलग-अलग तबके के लोगों को इस समारोह में सम्मानित भी किया गया। इनमें डॉक्टर, नर्स और अस्पताल संचालक शामिल हैं।

इंदौर, प्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला रहा है। हालांकि, इन दिनों जिले में महामारी के बेहद कम मरीज मिल रहे हैं।

गणतंत्र दिवस पर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ, शासकीय व अर्द्ध शासकीय कार्यालयों, स्वायत्तशासी संस्थानों, शिक्षण संस्थानों और कई सार्वजनिक स्थानों पर भी ध्वजारोहण किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए