Republic Day 2025: राष्ट्रपति भवन में शाहरुख खान के गाने का चला जादू, इंडोनेशियाई डेलिगेशन ने गया 'कुछ कुछ होता है' सॉन्ग; वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: January 26, 2025 08:35 IST2025-01-26T08:35:21+5:302025-01-26T08:35:28+5:30

Republic Day 2025: इंडोनेशिया के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति भवन में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के सम्मान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित भोज में बॉलीवुड गीत 'कुछ कुछ होता है' गाया।

Republic Day 2025 Indonesian delegation sings Kuch Kuch Hota Hai at President banquet video viral | Republic Day 2025: राष्ट्रपति भवन में शाहरुख खान के गाने का चला जादू, इंडोनेशियाई डेलिगेशन ने गया 'कुछ कुछ होता है' सॉन्ग; वीडियो वायरल

Republic Day 2025: राष्ट्रपति भवन में शाहरुख खान के गाने का चला जादू, इंडोनेशियाई डेलिगेशन ने गया 'कुछ कुछ होता है' सॉन्ग; वीडियो वायरल

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए भारत ने इंडोनेशिया को न्योता दिया है। इस बार इंडोनेशिया के राष्ट्रपति और शीर्ष पद के अधिकारी गणतंत्र दिवस में हिस्सा लेंगे। आज होने वाली गणतंत्र दिवस परेड से पहले सभी इंडोनेशियाई मेहमानों का राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत किया गया। 

बीती रात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित भोज में डोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित किया गया था, जहां प्रतिनिधिमंडल ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को प्रभावित करने वाली सॉफ्ट कल्चर को प्रदर्शित किया।

इस दौरान सबसे बेहतरीन चीज हुई वो थी इंडोनेशियाई डिलेगेशन का शाहरुख और काजोल की फिल्म का गानागाना। 'कुछ कुछ होता है' करण जौहर की बतौर निर्देशक पहली फिल्म थी और भारत और विदेशों में एक बड़ी ब्लॉकबस्टर रही। इसी नाम की फिल्म का टाइटल ट्रैक - 'कुछ कुछ होता है' जतिन ललित द्वारा रचित और उदित नारायण और अलका याग्निक द्वारा गाया गया था। यह गाना आज भी प्रतिष्ठित और 'बैंगर' है।

इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल ने इस गाने से भोज में समा बांध दिया। भोज में मौजूद सभी ने इंडोनेशियाई डेलिगेशन का अभिवादन किया। 

वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। 

गौरतलब है कि भारत के 76वें गणतंत्र दिवस के समारोह में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो मुख्य अतिथि हैं। यह सुबियांटो की पहली भारत यात्रा है और वे आज कर्त्व्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की शोभा बढ़ाएंगे।

बता दें कि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 1950 को भारत के संविधान को अपनाने और देश के गणतंत्र में परिवर्तन का प्रतीक है। भारत आज 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। जबकि भारत को 1947 में स्वतंत्रता मिली, भारत का संविधान 1950 में लागू हुआ।

Web Title: Republic Day 2025 Indonesian delegation sings Kuch Kuch Hota Hai at President banquet video viral

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे