Republic Day 2025: बिहार पुलिस के 9 अधिकारियों और कर्मियों को किया जाएगा सम्मानित, गणतंत्र दिवस के मौके पर विशिष्ट सेवा...

By एस पी सिन्हा | Updated: January 25, 2025 16:14 IST2025-01-25T16:13:16+5:302025-01-25T16:14:11+5:30

Republic Day 2025: अपर पुलिस महानिदेशक कस्सी सुहिता अनुपम, आईपीएस संजय कुमार और आईपीएस मनोज कुमार भी इस सूची में शामिल हैं।

Republic Day 2025 9 officers and personnel Bihar Police honoured with Distinguished Service Award occasion Republic Day | Republic Day 2025: बिहार पुलिस के 9 अधिकारियों और कर्मियों को किया जाएगा सम्मानित, गणतंत्र दिवस के मौके पर विशिष्ट सेवा...

file photo

Highlightsपुलिसकर्मियों को वीरता के लिए यह पदक दिया जाता है। उपलब्धियों को लेकर पुलिसकर्मियों को ये मेडल दिया जाता है। पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) दिया जाता है।

पटनाः बिहार पुलिस के नौ अधिकारियों और कर्मियों को उनकी विशिष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) से सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा के लिए एडीजी, एसपी, डीएसपी, सब इंस्पेक्टर और एएसआई शामिल हैं। अपर पुलिस महानिदेशक कस्सी सुहिता अनुपम, आईपीएस संजय कुमार और आईपीएस मनोज कुमार भी इस सूची में शामिल हैं। पुलिसकर्मियों को उनकी वीरता के लिए यह पदक दिया जाता है। अपराध पर लगाम लगाने या अपराधियों की गिरफ्तारी आदि से जुड़ी उपलब्धियों को लेकर पुलिसकर्मियों को ये मेडल दिया जाता है।

सेवा में विशेष प्रतिष्ठित रिकॉर्ड के लिए पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) दिया जाता है। अपर पुलिस महानिदेशक कस्सी सुहिता अनुपम और डीएसपी अनिल कुमार को विशिष्ट सेवा के लिए पुरस्कार दिया जा रहा है। जबकि कमांडेंट हरि मोहन शुक्ला, एसपी संजय कुमार और मनोज कुमार, सब-इंस्पेक्टर जय प्रकाश, सब-इंस्पेक्टर संजीत कुमार, सब-इंस्पेक्टर शशिकांत और एएसआई अमितेश कुमार उपाध्याय को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया जा रहा है। बता दें कि 26 जनवरी को 76 वां गणतंत्र दिवस मनाएगा।

इस दौरान देश भर के पुलिस वालों को उनकी विशिष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) से सम्मानित किया जाता है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस बार देशभर में 101 विशिष्ट सेवा पदकों में से 85 पुलिस सेवा, 5 अग्निशमन सेवा, 7 नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड सेवा, और 4 सुधार सेवा के लिए दिए गए।

सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम) के तहत 746 पदकों में से 634 पुलिस सेवा, 37 अग्निशमन सेवा, 39 नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड सेवा, और 36 सुधार सेवा को प्रदान किए गए। इन सम्मानित अधिकारियों की सेवाओं ने राज्य और देश को गौरवान्वित किया है।

Web Title: Republic Day 2025 9 officers and personnel Bihar Police honoured with Distinguished Service Award occasion Republic Day

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे