लाइव न्यूज़ :

आतंकियों के साथ पकड़े गए DSP दविंदर सिंह को नहीं दिया गया वीरता पदक, खबरें निकलीं झूठी

By भाषा | Updated: January 14, 2020 18:41 IST

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) दविंदर सिंह को कुलगाम जिले के मीर बाजार में शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। उस वक्त वह एक कार में दो आतंकियों नवीद बाबा और अल्ताफ को ले जा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देदविंदर सिंह को वीरता पदक से नहीं नवाजा गया था।पुलिस ने कहा कि उन्हीं के नाम के एक अन्य अधिकारी को पदक मिला था।

जम्मू कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को कहा कि ऐसी खबरें सही नहीं हैं कि हिज्बुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकियों के साथ गिरफ्तार किए गए निलंबित पुलिस अधिकारी दविंदर सिंह को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा वीरता पदक से नवाजा गया था। पुलिस ने कहा कि उन्हीं के नाम के एक अन्य अधिकारी को पदक मिला था।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सिंह को कुलगाम जिले के मीर बाजार में शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। उस वक्त वह एक कार में दो आतंकियों नवीद बाबा और अल्ताफ को ले जा रहे थे।

कुछ मीडिया खबरों में दावा किया गया था कि सिंह को विशिष्ट सेवा के लिए पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस पदक से पुरस्कृत किया गया था।

जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘यह स्पष्ट किया जाता है कि डीएसपी दविंदर सिंह को गृह मंत्रालय से कोई बहादुरी पदक नहीं दिया गया था, जैसा कि कुछ मीडिया संस्थानों और लोगों ने खबरें दी हैं। उन्हें केवल 2018 के स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व जम्मू कश्मीर राज्य द्वारा उनकी सेवा के लिए बहादुरी पदक दिया गया था।’’सिंह हाइजैक रोधी दस्ते में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात थे। पुलिस और खुफिया विभाग के अधिकारियों की एक टीम उनसे पूछताछ कर रही है। श्रीनगर हवाई अड्डे पर उनके कार्यालय को भी सील कर दिया गया है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?