लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में टीकों की कमी के आरोप वाली खबरें तथ्यात्मक रूप से गलत: स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: June 3, 2021 20:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को उन खबरों को तथ्यात्मक रूप से गलत और निराधार बताया जिनमें तमिलनाडु में टीकों की कमी होने का आरोप लगाया गया है।

मंत्रालय ने कहा कि दो जून को तमिलनाडु को कोविड-19 के टीकों की एक करोड़ से अधिक खुराक दी गयीं जिनमें से 93.3 लाख खुराकों की खपत हो चुकी है।

उसने कहा कि राज्य के पास इस समय कुल 7.24 लाख खुराक हैं।

मंत्रालय ने कहा कि तमिलनाडु को भी जून 2021 के पहले और दूसरे पखवाड़े के लिए भारत सरकार के माध्यम से उपलब्ध कराई गयीं टीकों की खुराक की कुल संख्या की जानकारी दी गयी है जो निशुल्क हैं।

उसने कहा कि केंद्र के माध्यम से राज्य को 1-15 जून के लिए उपलब्ध खुराकों की संख्या 7.48 लाख है, वहीं 15-30 जून के लिए 18.36 लाख हैं।

मंत्रालय ने कहा कि आवंटन कोविड-19 टीकों की कुल उपलब्धता और राज्यों द्वारा उनकी औसत खपत पर आधारित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू