लाइव न्यूज़ :

नोएडा में पत्रकार के साथ कथित रूप से लूटपाट, पुलिस को शिकायत की प्रतीक्षा

By भाषा | Updated: June 22, 2021 19:14 IST

Open in App

(एक शब्द में सुधार के साथ रिपीट)

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 22 जून ग्रेटर नोएडा में पांच अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कथित रूप से पिस्तौल (रिपीट) पिस्तौल दिखा कर पत्रकार से लूटपाट करने का मामला सामने आया है।

हिंदी समाचार चैनल में काम करने वाले पत्रकार अतुल अग्रवाल ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि घटना 19 और 20 जून की दरम्यानी रात को हुई। आरोपियों ने उनके बटुए में रखे करीब पांच हजार रुपये छीन लिये और उनका गला दबाने की कोशिश की।

पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उसे घटना के संबंध में अग्रवाल की ओर से शिकायत नहीं मिली है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

अग्रवाल ने अपने फेसबुक पोस्ट में दावा किया कि घटना ग्रेटर नोएडा (पश्चिम) में एक पुलिस चौकी से बमुश्किल 250-300 मीटर की दूरी पर हुई, जिसे नोएडा एक्सटेंशन भी कहा जाता है।

उन्होंने कहा, ''मेरी कार के म्यूजिक सिस्टम में कुछ दिक्कतें थीं, इसलिए यूएसबी पेन ड्राइव को ठीक करने के लिए मुझे अपनी कार रोकनी पड़ी। अचानक, दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच युवक वहां आए और मेरी कार को रोक दिया।''

अग्रवाल ने दावा किया, ''कार अंदर से बंद थी। उन्होंने खिड़कियों पर हाथ मारना शुरू कर दिया तो मैंने विरोध किया। फिर उनमें से एक ने पिस्तौल (रिपीट) पिस्तौल निकाली और मुझे इशारा किया, जिससे मुझे कार से बाहर आने के लिए मजबूर होना पड़ा। मेरे पास और कोई विकल्प नहीं था। उन्होंने मुझपर पिस्तौल (रिपीट) पिस्तौल तान दी, इसलिए मुझे उनकी बात माननी पड़ी।''

अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने मास्क पहने बदमाशों से उनकी जान बख्शने की गुहार लगाई। पत्रकार ने कहा कि उन्होंने बदमाशों से कहा कि वे उनकी कार और जितने पैसे उनके पास हैं, ले लें।

उन्होंने कहा कि बदमाशों ने उनके बटुए में रखे करीब 5,000 रुपये ले लिए, लेकिन यह पता चलने पर कि वह एक पत्रकार हैं, उनका मोबाइल फोन और सोने के आभूषण छोड़ गए।

अग्रवाल ने दावा किया कि कि एक आरोपी ने उनका गला घोंटने का प्रयास किया, लेकिन उसके एक सहयोगी ने उसे रोक दिया।

हालांकि स्थानीय पुलिस ने कहा कि अग्रवाल उनके साथ सहयोग नहीं कर रहे हैं और घटना के 48 घंटे बाद भी उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है।

पुलिस उपायुक्त (मध्य नोएडा) हरीश चंद्र ने पीटीआई-भाषा को बताया, ''सोशल मीडिया पर घटना की जानकारी मिलने के बाद हमने स्वत: संज्ञान लिया। हमने मामले की जांच और बदमाशों का पता लगाने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया है।''

उन्होंने कहा, ''हालांकि, स्थानीय पुलिस को पत्रकार की ओर से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। उन्होंने कोई औपचारिक शिकायत नहीं की है इसलिए अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर