लाइव न्यूज़ :

प्रयागराज के नारी निकेतन में नाबालिग लड़की की मृत्यु पर रिपोर्ट तलब

By भाषा | Updated: August 13, 2021 21:43 IST

Open in App

प्रयागराज, 13 अगस्त उत्तर प्रदेश के प्रयाराज शहर के खुल्दाबाद स्थित नारी निकेतन में एक नाबालिग लड़की की मृत्यु के संदर्भ में एक पत्र याचिका पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार के वकील को मामले में जानकारी प्राप्त कर 10 दिन में उचित रिपोर्ट दाखिल करने का शुक्रवार को निर्देश दिया।

इस पत्र को जनहित याचिका के तौर पर स्वीकार करते हुए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मुनीश्वर नाथ भंडारी और न्यायमूर्ति राजेंद्र कुमार की खंडपीठ ने इस अदालत की रजिस्ट्री को पत्र की प्रति अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। अदालत इस मामले की अगली सुनवाई 3 सितंबर को करेगी।

याचिकाकर्ता स्वदेश एंड प्रयाग लीगल एड क्लिनिक और अन्य चार लोगों द्वारा इस पत्र के माध्यम से 17 वर्षीय लड़की स्वाति सोनी की हिरासत में कथित मृत्यु का मामला अदालत के संज्ञान में लाया गया। स्वाति ने नारी निकेतन में फांसी का फंदा लगाकर 7 अगस्त, 2021 को कथित रूप से खुदकुशी कर ली थी।

याचिकाकर्ताओं ने इस पत्र में अदालत से उन जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया है जिनकी लापरवाही के चलते लड़की ने आत्महत्या की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह