लाइव न्यूज़ :

ऐप पर मुस्लिम महिलाओं की फोटो अपलोड किये जाने को लेकर दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट तलब

By भाषा | Updated: July 7, 2021 22:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जुलाई दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर अज्ञात समूह द्वारा एक ऐप पर मुस्लिम महिलाओं की फोटो अपलोड किये जाने के मामले में की गई कार्रवाई के बारे में रिपोर्ट तलब की है। आयोग ने पुलिस को 12 जुलाई तक जवाब देने के लिये कहा है।

दिल्ली पुलिस, साइबर प्रकोष्ठ के पुलिस उपायुक्त को जारी नोटिस में कहा गया है, ''दिल्ली महिला आयोग ने 'गिटहब' नामक प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर कई लड़कियों की तस्वीरें इंटरनेट पर डाले जाने की खबरों पर स्वत: संज्ञान लिया है। खबर है कि एक अज्ञात समूह ने गिटहब का इस्तेमाल कर एक ऐप पर रविवार चार जुलाई को ''सुल्ली डील्स'' नाम से सैंकड़ों मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें डालीं। बताया गया है कि सुल्ली एक अपमानजनक शब्द है।''

आयोग ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐप तब प्रकाश में आया जब लोगों ने ट्विटर पर 'सुल्ली डील ऑफ द डे' शब्द के साथ तस्वीरें साझा करना शुरू कर दिया।

डीसीडब्ल्यू ने कहा, ''कई महिलाओं को अपनी तस्वीरें प्रसारित होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म छोड़ना पड़ा। यह एक बहुत ही गंभीर मामला है और साइबर अपराध के समान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू