लाइव न्यूज़ :

मंगोलपुरी में भूमिगत जल के अवैध दोहन पर रिपोर्ट पेश करें : एनजीटी

By भाषा | Updated: February 5, 2021 15:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच फरवरी राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने शुक्रवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक याचिका पर रिपोर्ट पेश करें, जिसमें आरोप लगाया गया है कि मंगोलपुरी इलाके में कानून का उल्लंघन कर व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए एक क्लब द्वारा अवैध रूप से भूमिगत जल का दोहन किया जा रहा है।

एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि उसके आदेश के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई और उत्तर-पश्चिम जिले के एसडीएम (कंझावाला इलाका) से कहा कि सुनवाई की अगली तारीख पर वह वास्तविक रिपोर्ट पेश करें।

इससे पहले एनजीटी ने इलाके में अवैध बोरवेल संचालित होने की पुष्टि के बाद दिल्ली जल बोर्ड और उत्तर-पश्चिम जिले के उपायुक्त से रिपोर्ट मांगी थी।

अधिकरण ने कहा कि उपायुक्त से कोई रिपोर्ट नहीं मिली है और डीजेबी ने सूचित किया है कि कोविड-19 महामारी के कारण एसडीएम निरीक्षण नहीं कर सके।

मामले में अगली सुनवाई सात अप्रैल 2021 को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर