लाइव न्यूज़ :

सतर्कता शाखा की रिपोर्ट केरल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ

By भाषा | Updated: October 2, 2021 19:37 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, दो अक्टूबर केरल की सतर्कता शाखा ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री के करुणाकरण के नाम पर बने एक ट्रस्ट से जुड़ी आय से अधिक संपत्ति मामले की शिकायत में कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष के सुधाकरन के खिलाफ अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी।

सूत्रों ने बताया कि सतर्कता शाखा ने प्रारंभिक जांच के बाद कन्नूर के सांसद सुधाकरन के खिलाफ अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है।

यह भी पता चला है कि सर्तकता शाखा ने सुधाकरन के खिलाफ जांच के लिए कानूनी सलाह मांगी है, क्योंकि वह सांसद हैं। सुधाकरन के पूर्व चालक प्रशांत बाबू की शिकायत पर कोझिकोड के सर्तकता पुलिस अधीक्षक ने प्रारंभिक जांच की।

इस बीच, सुधाकरन ने कहा कि वह किसी भी एजेंसी द्वारा किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं क्योंकि वह एक दागी राजनेता नहीं हैं।

सुधाकरन ने संवाददाताओं से कहा, ''मैं दागी राजनेता नहीं हूं। मैं किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हूं। किसी भी जांच एजेंसी को मामले की जांच करने दें। यहां तक ​​कि मैं चाहता हूं कि कोई तो इस मामले की जांच करे ताकि मैं लोगों को साबित कर सकूं कि मैंने कुछ गलत नहीं किया है।''

उन्होंने कहा कि पूर्व चालक बाबू को कुछ दिनों के लिए रखा गया था और उनकी नियुक्ति अस्थायी थी।

वहीं, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीसन सुधाकरन के समर्थन में सामने आए और कहा कि अगर सतर्कता विभाग को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है, तो कांग्रेस इस मामले से राजनीतिक रूप से निपटेगी।

बाबू ने शनिवार को आरोप लगाया कि सुधाकरन 32 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। बाबू की शिकायत के अनुसार, सुधाकरन ने के करुणाकरण ट्रस्ट के लिए विदेशों से भी 32 करोड़ रुपये की राशि एकत्र की लेकिन इसमें से 18 करोड़ रुपये की रकम निजी उद्देश्यों के लिए खर्च की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos