लाइव न्यूज़ :

रिपोर्ट में हुआ खुलासा, बीजेपी समर्थकों द्वारा पत्रकारों पर हमले के मामले बढ़े, 2018 में छह की गई जान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 19, 2019 06:26 IST

2018 में पत्रकारों की मौत की खबरों सुर्खियों में रहीं। इस पर अब रिपोर्ट्स विदआउट बॉर्डर्स’ की सालाना रिपोर्ट पेश की गई है।

Open in App

2018 में पत्रकारों की मौत की खबरों सुर्खियों में रहीं। इस पर अब रिपोर्ट्स विदआउट बॉर्डर्स’ की सालाना रिपोर्ट पेश की गई है। इस रिपोर्ट में भारत प्रेस की आजादी के मामले में दो पायदान खिसक गया है।

 180 देशों में भारत का स्थान 140वां है। गुरुवार को पेश की गई इस रिपोर्ट के अनुसार भारत नें चुनाव प्रचार के पत्रकारों के ऊपर खतरे के निशान हैं। ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2019’ में नॉर्वे शीर्ष पर है। इसमें पाया गया है कि दुनिया भर में पत्रकारों के प्रति दुश्मनी की भावना बढ़ी है। जिस कारण से 2018 में भारत में करीब 6 पत्रकारों ने अपनी जान हत्या के कारण गवाई है। 

रिपोर्ट के मुताबिक प्रेस स्वतंत्रता की आज की स्थिति में से एक पत्रकारों के खिलाफ हिंसा है जिसमें पुलिस की हिंसा, माओवादियों के हमले, अपराधी समूहों या भ्रष्ट राजनीतिज्ञों का प्रतिशोध शामिल है। जबकि काम के कारण 2018 नें छह पत्रकारों की जान गई। वहीं, सातवें के मामले में अभी तक संदेह बना हुआ है कि वह हत्या थी या नहीं।

इसमें आरोप लगाया गया है कि 2019 के आम चुनाव के दौरान सत्तारूढ़ बीजेपी के समर्थकों द्वारा पत्रकारों पर हमले बढ़े हैं। पेरिस स्थित रिपोर्ट्स सैन्स फ्रंटियर्स (आरएसएफ) या रिपोर्ट्स विदआउट बॉर्ड्स एक गैर लाभकारी संगठन है जो दुनिया भर के पत्रकारों पर हमलों का दस्तावेजीकरण करने और मुकाबला करने के लिए काम करता है। 2019 के रिपोर्ट्स विदआउट बॉर्ड्स ने पाया कि पत्रकारों के खिलाफ घृणा हिंसा में बदल गई है जिससे दुनिया भर में डर बढ़ा है। 

 इसमें कहा गया है कि जिन क्षेत्रों को प्रशासन संवेदनशील मानता है वहां रिपोर्टिंग करना बहुत मुश्किल है जैसे कश्मीर। वहीं, दक्षिण एशिया से, प्रेस की आजादी के मामले में पाकिस्तान तीन पायदान लुढ़कर 142 वें स्थान पर है जबकि बांग्लादेश चार पायदान लुढ़कर 150वें स्थान पर है। नॉर्वे लगातार तीसरे साल पहले पायदान पर है जबकि फिनलैंड दूसरे स्थान पर है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह