लाइव न्यूज़ :

सिस्टर अभया हत्या मामले में दोषियों की पैरोल रद्द करने की याचिका पर सरकार से जवाब तलब

By भाषा | Updated: July 12, 2021 16:25 IST

Open in App

कोच्चि, 12 जुलाई केरल उच्च न्यायालय ने सिस्टर अभया हत्या मामले में दोषियों को प्रदान की गई पैरोल वापस लेने की अपील वाली याचिका पर सोमवार को राज्य सरकार से जवाब मांगा।

न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन और न्यायमूर्ति जियाद रहमान ए .ए. की पीठ ने केरल सरकार, जेल महानिदेशक (डीजी) और दो दोषियों को नोटिस जारी कर हत्याकांड के गवाह मानवाधिकार कार्यकर्ता जोमोन पुथेनपुरक्कल की याचिका पर अपना पक्ष रखने को कहा।

याचिकाकर्ता का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता वी एस सुधीर ने पुष्टि की कि उच्च न्यायालय ने मामले में नोटिस जारी किया है।

दो दोषियों - फादर थॉमस कोट्टूर और सिस्टर सेफी - को जेल महानिदेशक द्वारा 11 और 12 मई को 90 दिनों के लिए पैरोल दी गई थी। जेल महानिदेशक ने तर्क दिया है कि जेलों में भीड़ कम करने और कैदियों के बीच कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए उच्चतम न्यायालय के आदेश पर गठित एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति की सिफारिशों पर यह निर्णय लिया गया था।

हालांकि, समिति ने अपने 28 जून के पत्र में तर्क दिया कि वह आजीवन कारावास की सजा काट रहे दोषियों को पैरोल देने के लिये अधिकृत नहीं है और इस मामले में राज्य सरकार के आदेश पर दो दोषियों को राहत दी गई है। समिति के पत्र का हवाला देते हुए पुथेनपुरक्कल ने पैरोल आदेश को रद्द करने की अपील की है।

उन्होंने तर्क दिया कि दो दोषियों को विशेष अवकाश या 90 दिनों की पैरोल की राहत देते समय, संबंधित जेल अधीक्षकों को उनके द्वारा किए गए अपराध की प्रकृति को ध्यान में रखना चाहिये था।

केरल के कोट्टायम में 27 मार्च 1992 को सेंट पियोस कांवेंट में एक कुएं में 21 वर्षीय सिस्टर अभया का शव मिला था।

कोट्टायम के बीसीएम कॉलेज की द्वितीय वर्ष की छात्रा अभया कॉन्वेंट में रह रही थीं। अभियोजन पक्ष के अनुसार उन्हें कथित तौर पर दो दोषियों और फादर जोस पुथरिकायिल के बीच अवैध संबंध के बारे में पता चल गया था, जिसके बाद उन्हें कुल्हाड़ी से काटकर कुएं में फेंक दिया गया था।

पुथरिकायिल को सबूतों के अभाव में मामले से बरी कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो