लाइव न्यूज़ :

नयी आबकारी नीति को चुनौती देने वाली भाजपा नेता की याचिका पर दिल्ली सरकार से जवाब तलब

By भाषा | Updated: August 9, 2021 17:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त दिल्ली उच्च न्यायालय ने शराब घर तक पहुंचाने की अनुमति देने वाली वर्ष 2021 की नयी आबकारी नीति को चुनौती देने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा की याचिका पर आम आदमी पार्टी सरकार से सोमवार को जवाब मांगा है।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने याचिका पर नोटिस जारी किया और मामले को 20 सितंबर को अगली सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया।

अदालत ने नयी आबकारी नीति को चुनौती देने वाली अन्य याचिकाओं पर सुनवाई भी 27 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी और दिल्ली सरकार को अपने जवाबी हलफनामे पेश करने के लिए वक्त दिया। दिल्ली सरकार ने वकील संतोष त्रिपाठी ने कहा कि जवाबी हलफनामे दाखिल किए जा चुके हैं।

गौरतलब है कि नयी आबकारी नीति के खिलाफ अदालत में कई याचिकाएं लंबित हैं।

दिल्ली सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने अदालत को बताया कि नयी आबकारी नीति से महामारी के दौरान,‘‘ दिल्ली ने 10,000 करोड़ रुपये कमाए हैं।’’

सिंघवी ने कहा कि इस प्रकार का राजस्व भारत के अन्य राज्यों की तुलना में काफी अधिक है। वर्मा ने अपनी याचिका में दिल्ली आबकारी (संशोधन) नियमावली 2021 की नियम संख्या 66(6) को चुनौती दी है। इसमें कहा गया है कि नयी नीति ऐसे वक्त में पेश की गई जब राष्ट्रीय राजधानी ‘‘कोरोना वायरस संक्रमण की घातक दूसरी लहर का सामना कर रही थी और शहर में दवाइयों और टीकों की घोर कमी थी।’’ याचिका में कहा गया है कि इस नीति में घर में शराब पहुंचाने के दुष्प्रभावों की भी अनदेखी की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?