लाइव न्यूज़ :

रेल भवन में 'भाप इंजन' के स्थान पर नजर आएगी 'वंदे भारत एक्सप्रेस' की प्रतिकृति

By भाषा | Updated: December 6, 2021 19:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी स्थित रेल भवन परिसर में लगे ऐतिहासिक 'भाप इंजन' को सोमवार को यहां के एक संग्रहालय में स्थानांतरित किया गया और अब इसके स्थान पर 'वंदे भारत एक्सप्रेस' की प्रतिकृति नजर आएगी।

रेलवे के विशेषज्ञों के मुताबिक, यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर की सूची में शामिल ‘दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे’ (डीएचआर) के इस भाप इंजन का निर्माण 1925 में ग्लास्गो में किया गया था, जिसे स्वतंत्रता मिलने के कुछ साल बाद दिल्ली लाया गया था।

रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि रेल भवन परिसर में लगे ऐतिहासिक 'भाप इंजन' को सोमवार सुबह हटाया गया और इसे चाणक्यपुरी में राष्ट्रीय रेल संग्रहालय में स्थानांतरित किया गया ताकि ये आम लोगों के लिए उपलब्ध रहे।

प्रवक्ता ने कहा, '' रेल भवन में प्रवेश वर्जित होने के कारण कम लोग इसे यहां देख सकते थे। राष्ट्रीय रेल संग्रहालय में अधिक से अधिक संख्या में लोग इसे देख पाएंगे ओर इस निर्णय के पीछे यही विचार रहा। भाप इंजन के स्थान पर अब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की प्रतिकृति लगायी जाएगी।''

सूत्रों का कहना है कि भारतीय रेल की प्रगति को दर्शाने के लिए स्वदेश निर्मित वंदे भारत ट्रेन की प्रतिकृति को रेल भवन में लगाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट