लाइव न्यूज़ :

स्वर्ण मंदिर की प्रतिकृति दिल्ली के पार्क में नष्ट की गई : डीएसजीएमसी प्रमुख

By भाषा | Updated: June 22, 2021 16:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (डीएसजीएमसी) के प्रमुख मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के पंजाबी बाग इलाके में बन रही स्वर्ण मंदिर की प्रतिकृति नष्ट कर दी गई है, क्योंकि यह ‘‘सिख मर्यादा’’ के खिलाफ थी।

भारत दर्शन पार्क को दक्षिण दिल्ली नगर निगम द्वारा विकसित किया जा रहा है, जहां मैसूर पैलेस, चारमीनार और खजुराहो मंदिर सहित देश के 18 लोकप्रिय स्मारकों की प्रतिकृतियां हैं।

स्वर्ण मंदिर की प्रतिकृति कबाड़ सामग्री से बनाई जा रही थी और पूरे पार्क में यह सबसे महंगी थी।

सिरसा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘डीएसजीएमसी की बड़ी जीत:संगत का शुक्रिया। हम पंजाबी बाग पार्क से श्री दरबार साहिब की प्रतिकृति हटाने में सफल रहे हैं। यह प्रतिकृति सिख मर्यादा के खिलाफ है। ’’

डीएसजीएमसी प्रमुख ने सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किये एक वीडियो में कहा था, ‘‘श्री दरबार साहिब, अमृतसर कोई पर्यटन स्थल नहीं है जिसकी प्रतिकृति बनाई जा सके...यह सिखों का पवित्र स्थान है।’’ सिरसा ने कहा कि डीएसजीएमसी को प्रतिकृति के बारे में रविवार को जानकारी मिली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे