लाइव न्यूज़ :

पशुओं की कुर्बानी की अनुमति देने वाले कानून को रद्द करें : पेटा

By भाषा | Updated: July 1, 2021 17:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जुलाई ईद उल अजहा या बकरीद के पहले पशु अधिकार संस्था पेटा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कानून के एक प्रावधान को रद्द करने का अनुरोध किया है जिसके तहत धार्मिक मकसद से पशुओं की कुर्बानी देने की अनुमति दी गयी है।

पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) इंडिया ने पशु क्रूरता रोकथाम कानून (पीएसए), 1960 की धारा 28 को रद्द करने की मांग करते हुए कहा है कि इस अधिनियम में ऐसा कुछ प्रावधान नहीं है कि किसी भी समुदाय के धर्म के लिए अनिवार्य रूप से से किसी भी जानवर को मारना अपराध होगा।

पेटा इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मणिलाल वल्लियते ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे एक पत्र में कहा है, ‘‘मैं पेटा इंडिया के 20 लाख से अधिक सदस्यों और समर्थकों की ओर से आपसे यह अनुरोध करता हूं कि आप पशु क्रूरता रोकथाम कानून, 1960 की धारा 28 को हटा दें, जिसके तहत किसी भी जानवर को धर्म के लिए किसी भी तरह से मारे जाने की अनुमति दी गयी है।’’

पत्र में कहा गया, ‘‘हमें उम्मीद है कि आप इस बात से सहमत होंगे कि धारा 28 'अहिंसा', 'करुणा' की भूमि की भावना से अलग है, और भारत के संविधान के अनुच्छेद 51 ए (जी) के तहत सभी जीवित प्राणियों के लिए करुणा रखना जरूरी है।’’ पेटा के अधिकारी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा यह माना गया है कि यह अनुच्छेद राष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है।

पत्र में कहा गया है कि यह प्रावधान (धारा 28) पीसीए कानून के उद्देश्य के खिलाफ है, क्योंकि यह "जानवरों को अनावश्यक दर्द और पीड़ा देता है और अब एक आधुनिक समाज में यह पुराना हो गया है।’’ पेटा ने कहा जिस प्रकार मानव बलि को हत्या माना जाता है, उसी प्रकार, पशु बलि की पुरातन प्रथा, जैसे कि उनकी गर्दन मरोड़ना, उनका सिर काटना, उन्हें मौत के घाट उतार देना ऐसी क्रियाएं हैं कि इन्हें दंडनीय क्रूरता के तौर पर देखना चाहिए।

पेटा इंडिया ने कहा कि उसने अप्रैल में भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड (एडब्लयूबीआई) को अपनी सिफारिशें सौंपी थीं, जिसमें पशु बलि पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया गया। पेटा ने कहा कि उसने पुलिस महानिदेशकों के साथ-साथ एडब्ल्यूबीआई को भी पत्र भेजे हैं, जिसमें उनसे ईद उल अजहा के दौरान जानवरों के परिवहन और पशु वध की अवैध प्रथाओं को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाने का आग्रह किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू