लाइव न्यूज़ :

‘‘काले’’ कानूनों को निरस्त करना सही दिशा में उठाया गया कदम, एमएसपी बड़ा मुद्दा : सिद्धू

By भाषा | Updated: November 19, 2021 23:11 IST

Open in App

चंडीगढ, 19 नवंबर पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने की घोषणा को ‘‘सही दिशा में उठाया गया कदम’’ करार दिया। उन्होंने यह भी कहा, ‘‘किसानों के बलिदान का लाभ मिला है।’’

सिद्धू ने कहा, ‘‘काले कानूनों को निरस्त किया जाना सही दिशा में उठाया गया एक कदम है... किसान मोर्चा के सत्याग्रह को ऐतिहासिक सफलता मिली है... आपके बलिदान का लाभ मिला है... पंजाब में कृषि क्षेत्र के पुनरूद्धार की रूपरेखा पंजाब सरकार की शीर्ष प्राथमिकता होनी चाहिए... बधाई ।’’

उन्होंने बाद में कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) कृषि कानूनों से कहीं बड़ा मुद्दा है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘एमएसपी कृषि कानूनों से बड़ा मुद्दा है, यह भारतीय कृषकों की जीवनरेखा है... यदि केंद्र सरकार वाकई किसानों की आय दोगुणा करने या स्वामीनाथन रिपोर्ट के सी2 फार्मूले को स्वीकार करने के अपने वादे को पूरा करना चाहती है तो उसे यह मांग स्वीकार करनी चाहिए।’’

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने के निर्णय की घोषणा करते हुए कहा कि संसद के आगामी सत्र में इसके लिए समुचित विधायी उपाय किए जाएंगे।

सैकड़ों किसान दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर इन तीनों कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने की मांग पर नंवबर 2020 से धरना पर बैठे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos