लाइव न्यूज़ :

कृषि कानूनों को निरस्त करना एकमात्र समाधान, कृषि मंत्री इस्तीफा दें : कांग्रेस

By भाषा | Updated: June 9, 2021 18:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जून कांग्रेस ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के एक बयान को लेकर उनके इस्तीफे की मांग करते हुए बुधवार को कहा कि तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करना ही किसान आंदोलन से जुड़े मुद्दे का एकमात्र समाधान है।

गौरतलब है कि तोमर ने मंगलवार को मध्य प्रदेश में कहा था कि सरकार आंदोलनकारी किसानों के साथ कृषि कानूनों को निरस्त करने के अलावा अन्य विकल्पों पर बात करने को तैयार है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान आंदोलन के दौरान 500 किसानों की मौत होने के दावे वाले हैशटैग के साथ ट्वीट किया, ‘‘खेत-देश की रक्षा में तिल-तिल मरे हैं किसान, पर ना डरे हैं किसान, आज भी खरे हैं किसान।’’

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने तोमर के बयान को लेकर कहा, ‘‘ किसान को भीख नहीं, न्याय चाहिए। किसान को अहंकार नहीं, अधिकार चाहिए । घमंड के सिंहासन से उतरिए, राजहठ छोड़िए, तीनों काले क़ानून ख़त्म करना ही एकमात्र रास्ता है’’

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने दावा किया कि तोमर का बयान केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘अहंकारी रुख’ को दिखाता है।

उन्होंने सवाल किया, ‘‘अगर किसान कानूनों के बारे में बात नहीं करेगा तो किस बारे में बात करेगा? प्रधानमंत्री जी से पूछना चाहती हूं कि क्या वह तोमर की बात का समर्थन करते हैं?’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी मांग है कि नरेंद्र तोमर जी को कृषि मंत्री पद के इस्तीफा देना चाहिए। तीनों कानूनों को निरस्त किया जाना चाहिए क्योंकि इसके अलावा कोई दूसरा समाधान नहीं हो सकता।’’

गौरतलब है कि पिछले कई महीनों से कई किसान संगठन दिल्ली के निकट कुछ स्थानों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित