लाइव न्यूज़ :

कृषि कानूनों को निरस्त करना जनता की जीत है : टीआरएस, कांग्रेस

By भाषा | Updated: November 19, 2021 12:10 IST

Open in App

हैदराबाद, 19 नवंबर तेलंगाना के मंत्री और तेलंगाना राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामराव ने शुक्रवार को कहा कि जनता की ताकत हमेशा सत्ता में बैठे लोगों की ताकत से ज्यादा होती है।

केटीआर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, ‘‘जनता की ताकत सत्ता में बैठे लोगों से हमेशा ज्यादा होती है। भारतीय किसानों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है, उन्हें वह मिल गया है जिसकी मांग उन्होंने अपने अथक आंदोलन जय किसान जय जवान के जरिए की।’’

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन करते हुए कहा था कि टीआरएस राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ‘‘जन विरोधी नीतियों और कृषि विरोधी कानूनों’’ के खत्म होने तक लड़ती रहेगी।

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने एक बयान में नए कानूनों के खिलाफ किसानों के निरंतर आंदोलन के लिए उनकी तारीफ करते हुए कहा कि कृषि कानूनों को निरस्त करना देश के प्रदर्शनरत किसानों की जीत है।

रेड्डी ने कहा, ‘‘किसानों के संघर्ष के इतिहास में यह ऐतिहासिक जीत है। किसानों के गुस्से के आगे तानाशाह भी झुक जाते है, किसान देश की रीढ़ हैं।’’

उन्होंने कहा कि किसानों के आंदोलन को दबाने के लिए सभी हथकंडे अपनाए गए लेकिन सब व्यर्थ हो गए और केंद्र को समय पर स्थिति की गंभीरता का अहसास हो गया। किसानों के आंदोलन ने जनता के हितों के लिए होने वाले अन्य आंदोलनों को प्रेरित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं