लाइव न्यूज़ :

आईआईटी-दिल्ली फ्लाईओवर के नीचे सड़क पर हुये गड्ढे की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल

By भाषा | Updated: August 1, 2021 18:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अगस्त आईआईटी-दिल्ली फ्लाईओवर के नीचे शनिवार को सड़क पर हुये बड़े गड्ढे की मरम्मत रातोंरात पूरी कर ली गयी और इलाके में यातायात बहाल कर दिया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कर्मियों ने मिलकर सड़क पर हुये गड्ढे की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया और वहां यातायात बहाल कर दिया गया।

पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली जल बोर्ड के हमारे अधिकारियों ने कड़ी मेहनत करके शनिवार को आईआईटी फ्लाईओवर के नीचे पानी की एक भूमिगत पाइपलाइन में हुये रिसाव को ठीक कर दिया। इसके बाद, हमारे पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने लगातार काम करके रिकॉर्ड समय में सड़क का पुनर्निर्माण किया।’’

पीडब्ल्यूडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पानी की पाइपलाइन में रिसाव होने के कारण सड़क का हिस्सा धंस गया था और इसकी मरम्मत के लिए तत्काल प्रयास शुरू किये गए। उन्होंने बताया कि गड्ढा 40 फुट गहरा और 12 फुट चौड़ा था, ऐसे में बेहद सावधानीपूर्वक कार्य किये जाने की आवश्यकता थी।

सड़क में बड़ा गड्ढा होने के कारण यातायात पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA 5th T20I: भारत ने 3-1 से जीती T20I सीरीज़, आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका को 30 रन से हराया, वरुण चक्रवर्ती ने झटके 4 विकेट

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए

बॉलीवुड चुस्कीBetting App Case: सट्टेबाजी ऐप मामले में उरावशी रौतेला, युवराज सिंह, सोनू सूद पर ईडी की कार्रवाई

क्रिकेट4,4,4,4,4,4,4,4,4,4,6 तिलक वर्मा की 73 रनों की शानदार पारी, पांचवा टी20 मैच

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

भारतWeather Report 20 December: मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया

भारतहरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा, मुख्यमंत्री

भारतमध्य प्रदेश: '2047 तक प्रदेश की इकोनॉमी 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी', मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

भारतBMC छोड़ सभी निकायों में सीट बंटवारा पूरा?, राज और उद्धव ठाकरे में गठजोड़, ऐलान 20-25 दिसंबर के बीच