लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में पंचायतों से जुड़ी प्रशासनिक मशीनरी का पुनर्गठन

By भाषा | Updated: February 13, 2021 20:10 IST

Open in App

जम्मू, 13 फरवरी जम्मू-कश्मीर पंचायती राज कानून और नियमों को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शनिवार को पंचायतों से जुड़ी प्रशासनिक मशीनरी में बदलाव की अनुमति दे दी। इसके तहत ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग में वर्तमान पदों की विभिन्न श्रेणियों को तर्कसंगत बनाया जाएगा।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में प्रशासनिक परिषद् की यहां हुई बैठक में इस आशय का निर्णय किया गया।

प्रवक्ता ने कहा कि इस निर्णय के फलस्वरूप हर जिले में एक सहायक पंचायत आयुक्त होंगे जो पंचायतों के कामकाज को देखेंगे और उनकी गतिविधियों के बीच समन्वय स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारी जिला विकास परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को रिपोर्ट करेंगे। हाल में केंद्र शासित प्रदेश में इस परिषद् का गठन किया गया था।

उन्होंने कहा कि यह ध्यान में रखते हुए पंचायतों का पुनर्गठन किया गया है कि 2018 के पंचायत चुनावों के बाद संबंधित विभाग के कामकाज में व्यापक बदलाव हुआ है।

प्रवक्ता ने बताया, ‘‘पंचायतों के लिए प्रशासनिक ढांचे में प्रस्तावित फेरबदल लोकतंत्र के तीन चरणों को संविधान के 73वें संशोधन के मुताबिक मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।’’

प्रवक्ता ने बताया कि इसी तरह से मुख्य सेविका, पंचायत पर्यवेक्षक, महिला परियोजना अधिकारी जैसे कई पदों को विभाग की वर्तमान कार्यप्रणाली के मुताबिक पुनर्गठित किया जाएगा।

कर्मचारियों की उन्नति के लिए भी पदों में फेरबदल किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos