लाइव न्यूज़ :

धार्मिक स्थलों का पुन: खुलना किसी की जीत या हार नहीं :राउत

By भाषा | Updated: November 15, 2020 17:01 IST

Open in App

मुंबई, 15 नवंबर शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र में धार्मिक स्थलों को पुन: खोलने का राज्य सरकार का फैसला किसी की जीत या हार नहीं है।

राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पूजा स्थलों को फिर से खोलने का श्रेय लेने का कोई सवाल नहीं उठता।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को घोषणा की थी कि महाराष्ट्र में धार्मिक स्थलों को सोमवार से पुन: खोल दिया जाएगा, जो मार्च में लॉकडाउन लगने के बाद से बंद हैं।

राज्य सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के अनुसार कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर स्थित धार्मिक स्थलों को अधिकारियों द्वारा तय समयानुसार खोलने की अनुमति होगी और श्रद्धालुओं को क्रमबद्ध तरीके से अंदर आने की इजाजत दी जाएगी।

राउत ने कहा, ‘‘सरकार ने जो एसओपी जारी किये हैं, उनका कड़ाई से पालन जरूरी है। श्रेय लेने की कोई जरूरत नहीं है। भगवान की इच्छा थी कि लोग घरों में रहें और अब भगवान की इच्छा है कि पूजा स्थानों को सावधानियों के साथ पुन: खोला जाए।’’

मंदिरों को पुन: खोलने को भाजपा द्वारा हिंदुत्व की विजय कहे जाने के बारे में पूछे जाने पर शिवसेना के राज्यसभा सदस्य ने कहा कि केवल मंदिर नहीं, सभी धर्मों के उपासना स्थल खुलेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘यह किसी की जीत या हार नहीं है।’’

शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों पर उपासना स्थलों को बंद किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर