लाइव न्यूज़ :

बिहार भाजपा में बनी भगदड़ की स्थिती, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक सहित करीब 100 से अधिक लोगों ने छोड़ा पार्टी का साथ

By एस पी सिन्हा | Updated: April 5, 2019 16:44 IST

पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा ने कहा कि अगला कदम साथियों से बातचीत कर उठाऊंगी. उन्होंने कहा कि भाजपा ने कुशवाहा समाज की उपेक्षा की है. इसके अलावा बड़े नेताओं से मुलाकात नहीं हो पाती है. उन्होंने आरोप लगाया कि ऊपर-ऊपर ही टिकट बांट दिया जाता है.

Open in App
ठळक मुद्देरेणु कुशवाहा 2014 में नीतीश कैबिनेट के उद्योग मंत्री रहते अचानक इस्तीफा दे दिया था.रेणु कुशवाहा खगडिया से सांसद भी रह चुकी हैं. 100 से अधिक लोगों ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है.

बिहार में टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा में भी भगदड़ की स्थिती उत्पन्न हो गई है. भाजपा की नेत्री पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा, पूर्व विधायक पूनम देवी, मधेपुरा से 2014 के भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार कुशवाहा समेत 100 से अधिक लोगों ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है. इन सभी लोगों का आरोप है कि भाजपा ने कुशवाहा समाज की उपेक्षा की है. 

पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा ने कहा कि अगला कदम साथियों से बातचीत कर उठाऊंगी. उन्होंने कहा कि भाजपा ने कुशवाहा समाज की उपेक्षा की है. इसके अलावा बड़े नेताओं से मुलाकात नहीं हो पाती है. उन्होंने आरोप लगाया कि ऊपर-ऊपर ही टिकट बांट दिया जाता है.

समाज के लोग जब लोकसभा में नही जाएंगे तो समाज की बात कौन उठाएगा? दल में आंतरिक लोकतंत्र समाप्त हो गया है. पूनम ने कहा कि नीतीश कुमार ने भाजपा को भारत जलाओ पार्टी बोला था, आज उसी के साथ हैं. भाजपा सरकार समाज को बांटने में लगी है. साथ ही रेणु कुशवाहा ने भाजपा पर यह भी आरोप लगाया कि भाजपा की आंतरिक आत्मा समाप्त हो गई है.

यहां बता दें कि रेणु कुशवाहा 2014 में नीतीश कैबिनेट के उद्योग मंत्री रहते अचानक इस्तीफा दे दिया था. हालांकि जब उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की थी तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें मनाने की काफी कोशिश की थी, लेकिन वह नहीं मानी और जदयू छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई थीं. 

दरअसल, भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में रेणु कुशवाहा के पति को मधेपुरा से उम्मीदवार बनाया था. लिहाजा उन्होंने मंत्री पद छोड़कर अपने पति के प्रचार में जुट गईं थीं. रेणु कुशवाहा खगडिया से सांसद भी रह चुकी हैं. 

वह काफी समय तक नीतीश सरकार में मंत्री भी रहीं. इस बार भी वह खगडिया से चुनाव लडना चाहती थीं. लेकिन उन्हें भाजपा से टिकट नहीं मिला. वहीं, उनके पति विजय कुमार कुशवाहा का भी मधेपुरा से टिकट काट दिया गया. उनके पति विजय कुमार कुशवाहा ने कहा की भाजपा में करोडों रूपये लेकर टिकट को बेचने का काम किया गया है. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहारनीतीश कुमारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया